टावर पर फुटपाथ तोड़ने का काम शुरू

दरभंगा : करीब 18 वर्ष पूर्व दरभंगा टावर के सौंदर्यीकरण के दौरान जिस मकसद से तीन ओर फुटपाथ बनाये गये थे, उसकी विफलता को देख निगम प्रशासन ने फुटपाथ तोड़ने का जो निर्णय लिया था उसकी शुरूआत सोमवार से शुरू की गयी. टावर के पूर्वी भाग लस्सी दुकान के निकट से आज निगम के मजदूर […]
दरभंगा : करीब 18 वर्ष पूर्व दरभंगा टावर के सौंदर्यीकरण के दौरान जिस मकसद से तीन ओर फुटपाथ बनाये गये थे, उसकी विफलता को देख निगम प्रशासन ने फुटपाथ तोड़ने का जो निर्णय लिया था उसकी शुरूआत सोमवार से शुरू की गयी. टावर के पूर्वी भाग लस्सी दुकान के निकट से आज निगम के मजदूर एवं जेसीबी से फुटपाथों को तोड़ने का काम शुरू किया गया.
जानकारी के अनुसार टावर के तीन ओर बने फुटपाथों को तोड़कर सड़क के अंतिम विंदु पर नाला तथा शेष भाग में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर नये सिरे से उसपर पीसीसी की ढलाई की जायेगी. प्रारंभ में यह काम सुभाष चौक से टावर तक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










