अगले साल मनेगा अहल्यास्थान में महोत्सव

अगले साल मनेगा अहल्यास्थान में महोत्सवकमतौल. अहियारी उत्तरी पंचायत स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल में शुमार अहल्यास्थान में अक्षय नवमी पर मनाया जाने वाला राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या-गौतम महोत्सव अगले वर्ष मनाया जा सकता है. न्यास समिति जिला प्रशासन के माध्यम से महोत्सव के लिए आवंटित रूपये पांच लाख की राशि प्राप्त करने के लिए हर […]
अगले साल मनेगा अहल्यास्थान में महोत्सवकमतौल. अहियारी उत्तरी पंचायत स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल में शुमार अहल्यास्थान में अक्षय नवमी पर मनाया जाने वाला राजकीय दर्जा प्राप्त अहल्या-गौतम महोत्सव अगले वर्ष मनाया जा सकता है. न्यास समिति जिला प्रशासन के माध्यम से महोत्सव के लिए आवंटित रूपये पांच लाख की राशि प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटा है. एक बार फिर से जिला प्रशासन द्वारा पत्राचार करते हुए 19 से 21 जनवरी की तिथि का निर्धारण कर आवंटित राशि विमुक्त करने की गुहार लगाया गया है. आगामी तिथि पर भी महोत्सव होगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता. परंतु विभागीय सवालों का संतोषप्रद जबाव दिये जाने से संशय नहीं होने की बात कही जा रही है. वहीं नयी प्रस्तावित तिथि से पहले विभाग से राशि मिलने की उम्मीद की जा रही है. न्यास समिति के स्थानीय प्रबंधक रास बिहारी चौधरी की मानें तो देर से ही सही महोत्सव त्रिदिवसीय होगा जो 19 से 21 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










