एकता से राजनीति में पैठ बनाकर हो समुदाय का विकास

एकता से राजनीति में पैठ बनाकर हो समुदाय का विकासकेवटी : अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की 13वीं राष्ट्रीय महाधिवेशन सह शताब्दी समारोह प्रखंड मुख्यालय स्थित रामरीख सुंदरी इंटरस्तरीय विद्यालय बनवारी के छात्रावास परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन सामेवार की शाम हुआ. महासभा समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष्ज्ञ जयराम प्रसाद […]
एकता से राजनीति में पैठ बनाकर हो समुदाय का विकासकेवटी : अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की 13वीं राष्ट्रीय महाधिवेशन सह शताब्दी समारोह प्रखंड मुख्यालय स्थित रामरीख सुंदरी इंटरस्तरीय विद्यालय बनवारी के छात्रावास परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन सामेवार की शाम हुआ. महासभा समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष्ज्ञ जयराम प्रसाद ने कहा कि एकता कायम कर राजनीति में पैठ बनाकर ही समुदाय का विकास संभव है. केंद्र सरकार ने कमलापुरी वैश्य जाति को पिछड़ा वर्ग का दर्जा अबतक नहीं मिला है. कई राज्यों में हमारी जाति को राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग में शामिल कर लाभ मिल रहा है. उन्होंने बच्चों को शिक्षित करने, निडर होकर व्यवसाय करने का आह्वान किया. 12 वर्षों के बाद राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला, युवा कमिटी का अध्यक्ष का चुनाव कर कमिटी का गठन किया गया. अधिवेशन में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, सत्ता में भागीदारी के लिए स्वजातीय संगठन सुदृढ़ होने, विषयों पर प्रतियोगिता भाषण का सफल आयोजन हुआ. शिवहर की घुंघरू कुमारी गुप्ता सहित कई बच्चे पुरस्कृत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










