अगलगी में घर जलकर राख

अगलगी में घर जलकर राखकेवटी. प्रखंड के पैगंबरपुर गांव में बीती रात सतिया देवी के फूस के घर में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. गृह स्वामी स्व. शैनी यादव की पत्नी सतिया देवी ने बतायी कि नकद पांच हजार रुपया सहित कीमती व घर में रखे कपड़े व अनाज […]
अगलगी में घर जलकर राखकेवटी. प्रखंड के पैगंबरपुर गांव में बीती रात सतिया देवी के फूस के घर में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. गृह स्वामी स्व. शैनी यादव की पत्नी सतिया देवी ने बतायी कि नकद पांच हजार रुपया सहित कीमती व घर में रखे कपड़े व अनाज जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी पता नहीं चला. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाया गया. मारपीट में दर्जनभर लोग घायलकेवटी. थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच हुए मारपीट में दर्जनभर लोग घायल हो गये. रामावतार यादव की पत्नी भोली देवी ने गांव के ही अशोक यादव, सुनीता देवी, गौतम कुमार सहित पांच लोगों को आरोपित कर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अशोक यादव की पत्नी सुनीता देवी ने ग्रामीण विजय यादव, शिव कुमार यादव, रामवतार यादव सहित चार लोगों को आरोपित कर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










