स्टूडेंट्स यूनियन की जनचेतना यात्रा

Updated at :21 Dec 2015 1:59 AM
विज्ञापन
स्टूडेंट्स यूनियन की जनचेतना यात्रा

दरभंगा : मिथिला और यहां के छात्रों के विकास से जुड़ी 11 सूत्री मांगों को लेकर मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन ने रविवार को जनचेतना यात्रा निकाली. स्थानीय लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम से निकाली गयी यह जनचेतना यात्रा नाका 6, मिर्जापुर, आयकर चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय पहुंची. यात्रा के दौरान सदस्य मिथिला विरोधी होश में आओ, छात्रों […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिथिला और यहां के छात्रों के विकास से जुड़ी 11 सूत्री मांगों को लेकर मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन ने रविवार को जनचेतना यात्रा निकाली. स्थानीय लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम से निकाली गयी यह जनचेतना यात्रा नाका 6, मिर्जापुर, आयकर चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय पहुंची.

यात्रा के दौरान सदस्य मिथिला विरोधी होश में आओ, छात्रों का शोषण बंद करो आदि के नारे लगा रहे थे. जनचेतना यात्रा विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. सभा की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के जिला सचिव गोपाल चौधरी ने कहा कि हमारी 11 सूत्री मांगों पर सरकार तत्काल अनुशंसा करेगी तो मिथिला से युवकों का पलायन व बेरोजगारी की समस्या समाप्त हो जायेगी. सभा को सागर नवदिया, रत्नेश्वर झा, रेणु देवी, शंकुतला झा, लीलाधर मिश्र, अंकित राय, अजित श्रवण, वसंत झा, अर्जुन शर्मा, सुभाष आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन यूनियन अध्यक्ष विद्याभूषण राय ने किया.

तरंग प्रतियोगिता में छलका बच्चों का उत्साह: तारडीह. तरंग कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर संकुल केन्द्र पर बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संकुल क्षेत्र के सभी स्कू ल के छात्रों ने विभिन्न प्रतियागिताओं में भाग लिया. प्रतिभागियों ने लम्बी कूद, उंची कूद, चार सौ मीटर दौड़, रिले दौड़, शब्द प्रतियोगिता,
पेंटिग, कबड्डी, वालीवाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसमें प्रथम आनेवालों छात्रों की सूची शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी. उद्घाटन बीडीओ महताब अंसारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया. संकुल प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह सहित कई प्रधानाध्यापक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन