सफल आयोजन से बढ़ा कलाप्रेमियों का हौसला

Updated at :20 Dec 2015 7:43 PM
विज्ञापन
सफल आयोजन से बढ़ा कलाप्रेमियों का हौसला

सफल आयोजन से बढ़ा कलाप्रेमियों का हौसलादरभंगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव का पहली बार जिला में आयोजन और इसके सफल होने पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है. इस तरह के आयोजन से दरभंगा का मान तो बढ़ा ही है, साथ ही सांस्कृतिक विधाओं में अवसर तलाश रहे कई युवाओं को क्षितिज पर उभरने का […]

विज्ञापन

सफल आयोजन से बढ़ा कलाप्रेमियों का हौसलादरभंगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव का पहली बार जिला में आयोजन और इसके सफल होने पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है. इस तरह के आयोजन से दरभंगा का मान तो बढ़ा ही है, साथ ही सांस्कृतिक विधाओं में अवसर तलाश रहे कई युवाओं को क्षितिज पर उभरने का अवसर भी मिला. प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे करीब 38 जिलों के प्रतिभागियों ने मिथिला के आतिथ्य भाव को खूब सराहा. इस तरह के आयोजन पूर्व में नहीं होने और इसकी सफलता को लेकर कई तरह के भाव आयोजकों के मन में उठ रहे थे, लेकिन सारे दुश्बारियों को दरकिनार कर कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव विवेक सिंह की खास पहल पर इस राज्य स्तरीय आयोजन की मेजबानी का जिम्मा जिला को नसीब हुआ. इस आयोजन में विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों के द्वारा दी गयी प्रस्तुति भी खूब सराही गयी, खासकर सुगम संगीत, वाद्य वादन प्रतियोगिता और समूह गीत व नृत्य ने स्थानीय कलाकारों को रोमांचित कर दिया. ऐसे कई निजी व कई कलाकार मंडलियों का हौसला भी इस आयोजन से बुलंद हुआ कि अगर प्रतिभा है तो उसे दिखाने का मंच इससे बेहतर और नहीं. कई कलाप्रेमियों ने इस तरह के आयोजन को तरजीह देने और इसके आयोजन की मेजबानी का मौका जिला को देने की बात भी दुहरायी है. कुल मिलाकर देखा जाय तो मिथिला लोक उत्सव से आरंभ हुए कला-संस्कृति एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दरभंगा 19 दिसंबर तक सराबोर रहा. आयोजन के सफल होने पर जिला प्रशासन ने भी लगाये गये अधिकारियों की टीम को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन