समकालीन अभियान में 49 भेजे गये जेल

Updated at :20 Dec 2015 7:27 PM
विज्ञापन
समकालीन अभियान में 49 भेजे गये जेल

समकालीन अभियान में 49 भेजे गये जेलदरभंगा एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत 49 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं 03 कुर्की-जब्ती के मामले का निष्पादन किया गया. साथ ही लगभग 9 लीटर अवैध शराब को जब्त करते हुए इस कारोबार से जुड़े […]

विज्ञापन

समकालीन अभियान में 49 भेजे गये जेलदरभंगा एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत 49 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं 03 कुर्की-जब्ती के मामले का निष्पादन किया गया. साथ ही लगभग 9 लीटर अवैध शराब को जब्त करते हुए इस कारोबार से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. अभियान के दौरान वाहन चेकिंग भी की गयी. यातायात नियम का उल्लंघन करनेवाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना की राशि वसूली गयी. इस क्रम में 16 वाहनों से 11 हजार जुर्माना वसूला गया. साथ ही पांच वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय को भेज दिया गया. श्री सत्यार्थी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन