डीएमसीएच में डाक्टरों की सूची 23 तक होगी जारी

डीएमसीएच में डाक्टरों की सूची 23 तक होगी जारी आवेदकों ने किया दावा आपत्ति दरभंगा. डीएमसीएच में 24 डाक्टरों की बहाली को लेकर शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं का अंतिम दिन था. इसमें एक भी ऐसा आवेदन प्राचार्य कार्यालय में नहीं जमा हुआ, लेकिन चयनकर्ताओं ने कई कागजातों की पुष्टि को लेकर करीब एक दर्जन आवेदनकर्ताओं को […]
डीएमसीएच में डाक्टरों की सूची 23 तक होगी जारी आवेदकों ने किया दावा आपत्ति दरभंगा. डीएमसीएच में 24 डाक्टरों की बहाली को लेकर शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं का अंतिम दिन था. इसमें एक भी ऐसा आवेदन प्राचार्य कार्यालय में नहीं जमा हुआ, लेकिन चयनकर्ताओं ने कई कागजातों की पुष्टि को लेकर करीब एक दर्जन आवेदनकर्ताओं को यहां बुलाया गया था. आवेदन कर्ताओं के आवश्यक कागजातों का मिलान चयन समिति ने की. चयन समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दर्जन डाक्टरों की बहाली के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर तक प्राचार्य और अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट पर जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में डाक्टर योगदान देंगे. मालूम हो कि जूनियर डाक्टरों की बहाली के लिए दो दिसंबर को प्राचार्य कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू हुआ था जिसमें आधा दर्जन से अधिक आवेदक शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










