पुलिस के हत्थे चढ़े कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य

Updated at :18 Dec 2015 6:44 AM
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य

दरभंगा : बैंक के ईर्द-गिर्द रहकर पैसा निकालने वालों को शिकार बनाने के लिए मशहूर कटिहार जिले के कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को दबोचने में पुलिस कामयाब रही. अपराधियों के पास से नोचनी का पाऊडर, बैंक का स्लीप, दो मोबाइल तथा लगभग चार हजार रुपया बरामद किया गया है. इस संबंध में एएसपी सह […]

विज्ञापन
दरभंगा : बैंक के ईर्द-गिर्द रहकर पैसा निकालने वालों को शिकार बनाने के लिए मशहूर कटिहार जिले के कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को दबोचने में पुलिस कामयाब रही. अपराधियों के पास से नोचनी का पाऊडर, बैंक का स्लीप, दो मोबाइल तथा लगभग चार हजार रुपया बरामद किया गया है.
इस संबंध में एएसपी सह सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस सभी बैंकों की चेकिंग करती है. इसी क्रम में गुरुवार को बेंता पुलिस जब डीएमसी स्थित स्टेट बैंक शाखा पहुंची तो पुलिस को देखते ही दो लड़के भागने लगे. जवानों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया. पुलिसिया पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों लूट के घटना को अंजाम देने में कुख्यात कोढ़ा गिरोह के सदस्य हैं. श्री अहमद ने बताया कि दोनों पूर्व में भी कई लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुके हैं.
अपने पास से मिले पैसे भी पॉकेटमारी के जरिये हासिल करने की बात दोनों से स्वीकारा है. कटिहार से चलने के दौरान ट्रेन में किसी अज्ञात व्यक्ति की पॉकेटमारी की थी. दोनों कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोल का रहनेवाला है. एक धर्मयादव का पुत्र रोमियो कुमार व दूसरा प्रेमचंद्र यादव का पुत्र स्वामी कुमार बतााय जाता है. पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन