साइबर अपराधियों ने युवक के खाते से निकाले पांच हजार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Dec 2015 6:44 AM
विज्ञापन

दरभंगा : जिले में साइबर क्राइम का शिकार आये दिन कोई न कोई व्यक्ति होते रहते हैं. पुलिस को इसकी जानकारी देने के बाद भी न आश्वासन मिलता है न कोई कार्रवाई ही होती है. लोगों की माने तो इस तरह के अपराध में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है. जिसकी जड़ काफी फैली हुई है. […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिले में साइबर क्राइम का शिकार आये दिन कोई न कोई व्यक्ति होते रहते हैं. पुलिस को इसकी जानकारी देने के बाद भी न आश्वासन मिलता है न कोई कार्रवाई ही होती है. लोगों की माने तो इस तरह के अपराध में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है. जिसकी जड़ काफी फैली हुई है. इसी क्रम में गुरुवार को बलभद्रपुर निवासी महेशकांत झा के पुत्र वरुण कुमार झा इस अपराध का शिकार बन अपना पांच हजार रुपये गंवा बैठे.
जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक क मेन ब्रांच में उनका खाता है. बैंक मैनेजर बनकर फोन कर खाता बंद हो जाने की बात कहते हुए उनसे पिन नंबर पूछ लिया. इसके बाद उनके खाता से रुपये की निकासी कर ली गयी. पीडि़त का कहना है कि बाद में भी फोन कर उन्हें उसी नंबर से धमकी दी जा रही है. मामलों के बाद थाना में आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










