युवाओं में है असीम प्रतिभाएं : मंत्री

युवाओं में है असीम प्रतिभाएं : मंत्री फोटो संख्या-19परिचय- फूलों की माला पहनाकर मंत्री का स्वागत करते राजद कार्यकर्ता दरभंगा. गांवों में युवाओं की विशाल फौज है, जो अपने में असीम प्रतिभाएं छिपाये हैं. उसे पहचानने वाला कोई नहीं. कला-संस्कृति एवं युवा विभाग ऐसे युवाओं को चुनकर राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने में अहम भूमिका […]
युवाओं में है असीम प्रतिभाएं : मंत्री फोटो संख्या-19परिचय- फूलों की माला पहनाकर मंत्री का स्वागत करते राजद कार्यकर्ता दरभंगा. गांवों में युवाओं की विशाल फौज है, जो अपने में असीम प्रतिभाएं छिपाये हैं. उसे पहचानने वाला कोई नहीं. कला-संस्कृति एवं युवा विभाग ऐसे युवाओं को चुनकर राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायेगा. यह बातें गुरुवार को कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने कही. स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में स्टेडियम बनाये जा रहे हैं. जिला स्तर पर ऑडिटोरियम का निर्माण कराकर गंवई कलाकारों को विभाग मंच मुहैया करायेगा ताकि उनकी प्रतिभा दुनिया के सामने आ सके. युवाओं की रूचि खेलों में बढ़े, इसके लिए ग्रामीण स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन कराया जायेगा. साथ ही लुप्त होती लोक संस्कृति व कला को बचाने और इसे इंटरनेट, फेसबुक से हटाकर युवाओं के लिए रोचक बनाने की दिशा में विभाग काम करेगा. उन्होंने गुमनामी के अंधेरे में जीवन बिता रहे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों को सम्मान देने की घोषणा करते हुए कहा कि जो अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं, अब हमारे बीच नहीं हैं, उनकी कृतियां नयी पीढ़ी के लिए सहेजकर संग्रहालय में रखी जायेंगी. इसके लिए संग्रहालय का निर्माण कराने की योजना है. प्रेसवार्ता में राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार ज्योति सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके पूर्व सर्किट हाउस में पहुंचने पर मंत्री श्री राम का राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस क्रम में 51 किलो का माला पहनाकर युवा राजद जिलाध्यक्ष मो कलाम, राजा पासवान सहित अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मंत्री के काफिले का स्वागत का सिलसिला जिले की सीमा जटमलपुर से ही शुरू हो गयी थी. जगह-जगह कार्यकर्ता रोककर उनका स्वागत कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










