सीवान ने मोतीहारी को हरा जमाया कप पर कब्जा

Updated at :17 Dec 2015 8:09 PM
विज्ञापन
सीवान ने मोतीहारी को हरा जमाया कप पर कब्जा

सीवान ने मोतीहारी को हरा जमाया कप पर कब्जा फोटो फारवार्डेड ::::::जाले. स्थानीय काजी अहमद खेल के मैदान में आयोजित काजी मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेन्ट के फाइनल मैच में गुरुवार को सीवान के कैफ एकेडमी ने मोतीहारी की टीम को 49 रनों से हराकर कप पर जमाया अपना कब्जा़ टॉस जीतकर पहले […]

विज्ञापन

सीवान ने मोतीहारी को हरा जमाया कप पर कब्जा फोटो फारवार्डेड ::::::जाले. स्थानीय काजी अहमद खेल के मैदान में आयोजित काजी मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेन्ट के फाइनल मैच में गुरुवार को सीवान के कैफ एकेडमी ने मोतीहारी की टीम को 49 रनों से हराकर कप पर जमाया अपना कब्जा़ टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए सीवान की टीम ने निर्धारित 25 ऑवर में सात विकेट गवांकर 139 रन बनाया़ जबाब में उत्तरी मोतीहारी की टीम को सीवान टीम के शब्बीर खान एवं इरशाद की घातक गेंदबाजी की वजह से 24 वें ऑवर में मात्र 90 रनों पर ही अपना सभी विकेट गवां दिया़ विजेता टीम के सतीश कुमार को मैन आफ द मैच और मनीष गिरि को मैन आफ द सीरीज से नवाजा गया़ विजेता टीम को स्थानीय विधायक जीवेश कुमार और समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम साहीन और इग्नू के रीजनल डाइरेक्टर मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने संयुक्त रुप से कप प्रदान किया़ वही उपविजेता टीम को बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, सिमरी के थानाध्यक्ष राजन कुमार एवं स्थानीय थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने संयुक्त रुप से प्रदान किया़ इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अली राजा, राजद के सोहैल, सीपीआई के अहमद अली तमन्ने, मौलाना मोजक्किर खान, वसीम बेग, आमीर इकबाल आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन