कैंपस...राष्ट्रीय रसायन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Updated at :10 Dec 2015 8:36 PM
विज्ञापन
कैंपस...राष्ट्रीय रसायन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

कैंपस…राष्ट्रीय रसायन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित दरभंगा. राष्ट्रीय रसायन दिवस पर महाराज महेश ठाकुर कॉलेज में गुरुवार को एसोसिएशन ऑफ केमेस्ट्री टीचर्स एवं पीएम मिश्रा साइंस क्लब की ओर से रसायन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए प्रतिकुलपति प्रो […]

विज्ञापन

कैंपस…राष्ट्रीय रसायन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित दरभंगा. राष्ट्रीय रसायन दिवस पर महाराज महेश ठाकुर कॉलेज में गुरुवार को एसोसिएशन ऑफ केमेस्ट्री टीचर्स एवं पीएम मिश्रा साइंस क्लब की ओर से रसायन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर संबोधित करते हुए प्रतिकुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि अनुसंधान स्थान विशेष की आवश्यकतानुसार होनी चाहिए. उन्होंने छात्रों को विशेष अनुसंधान के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि इन दिनों रसायन विज्ञान की शोध की गुणवत्ता में कमी आयी है. इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी. सिंडिकेट सदस्य डॉ बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कॉलेज में नियमित रूप से प्रायोगिकी का वर्ग का संचालन नहीं हो पा रहा है. इसपर राज्य सरकार को भी गंभीर होने की आवश्यकता है. बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के पूर्व कुलपति डॉ रामबदन यादव ने कहा कि ज्ञान को सिर्फ याद रखना ही नहीं, समझना भी जरूरी है. बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जीवनाथ ठाकुर ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्रों में धैर्य और श्रद्धा गुरु के प्रति होना आवश्यक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व छात्र कल्याणाध्यक्ष डॉ प्रभुनारायण झा ने कहा कि विज्ञान से विकास और विनाश दोनों संभव है, किंतु नैतिकता विनाश की इजाजत नहीं देती है. उन्होंने कहा कि जीवन में रसायन की बहुत आवश्यकता होती है. कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ प्रेममोहन मिश्र ने कहा कि शिक्षण और शोध के प्रति समाज को जागरूक करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों को मिथिला के परंपरानुसार सम्मानित किया गया तथा छात्रों की ओर से स्वागत गान प्रस्तुत की गयी. दूसरे सत्र में आयोजित मनोरंजन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के साथ खिलवाड़, शराब है खराब एवं जीवन में शिक्षा का महत्व शीर्षक से संबंधित नाटक का मंचन किया गया. इसमें शिवानी, अनुपम, प्रिया, ज्योति, जफरीन, भारती, शालिनी, ईशानी, शिवानी, नेहाश्री, आदित्य, अंशल, गौतम, अमित, मंटू, विजय, कृष्णा, अभिजीत, दीपक, विनीत आदि ने भाग लिया. वहीं पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा एवं उन्हेंं सम्मानित किया गया. बारहवीं के छात्रों में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में मेधा सिंह केा प्रथम, भोगेंद्र सिंह एवं मतुब फैजी को द्वितीय तथा मो आसीफ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. भाषण प्रतियोगिता में सुयश को प्रथम, मो शौकत को द्वितीय एवं ईशानी मिश्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं ग्यारहवीं की क्विज प्रतियोगिता में आयुष मिश्रा को प्रथम, शैल कश्यप को द्वितीय, भव्या श्रेया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन