श्रम बजट नर्मिाण का प्रशक्षिण संपन्न

Updated at :10 Dec 2015 6:57 PM
विज्ञापन
श्रम बजट नर्मिाण का प्रशक्षिण संपन्न

श्रम बजट निर्माण का प्रशिक्षण संपन्न योजनाओं के निर्माण में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग फोटो- 30परिचय- चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर संबोधित करते डीडीसी विवेकानंद झा व अन्य अधिकारी. दरभंगा. मनरेगा श्रम बजट निर्माण एवं ग्रामीण विकास योजना के तहत पारिवारिक जीविकोपार्जन योजना, कौशल विकास, पौधरोपण, वस्त्र निर्माण, जुट सामग्री निर्माण सहित कुल 41 […]

विज्ञापन

श्रम बजट निर्माण का प्रशिक्षण संपन्न योजनाओं के निर्माण में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग फोटो- 30परिचय- चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर संबोधित करते डीडीसी विवेकानंद झा व अन्य अधिकारी. दरभंगा. मनरेगा श्रम बजट निर्माण एवं ग्रामीण विकास योजना के तहत पारिवारिक जीविकोपार्जन योजना, कौशल विकास, पौधरोपण, वस्त्र निर्माण, जुट सामग्री निर्माण सहित कुल 41 योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ. समापन अवसर पर मनरेगा योजना सहित ग्रामीण विकास योजना के चयन के लिए गांवों में आमसभा आयोजित करने और इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ साथ ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात डीडीसी विवेकानंद झा ने कही. इस मौके पर चयनित चार पंचायतों में सफल दो दिनी स्थल सर्वेक्षण के बाद लौटे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सभागार में मनरेगा लोकपाल कार्तिकेय कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण के बाद मिले आंकड़े और छन कर आयी बात को ध्यान में रखकर योजनाओं का चयन हो या निर्माण हो. इस मौके पर जीविका के डीपीएल नलिनी तिग्गा ने कहा कि योजना के चयन में पारदर्शिता बरती जाये. ग्रामीण क्षेत्र में नजरी नक्शा को ध्यान में रखकर योजना निर्माण हो. समापन के मौके पर मनरेगा के पीओ, जीविका के कर्मी व अधिकारी मौजूद थे. यह प्रशिक्षण 7 दिसंबर से दिया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन