हजारी के प्रभारी बनाने से जिले का होगा विकास

हजारी के प्रभारी बनाने से जिले का होगा विकास कुशेश्वरस्थान. नगर विकास व आवास मंत्री महेश्वर हजारी को जिला प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर महागंठबंधन नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है. इसे लेकर महगंठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हाइस्कूल सत्तीघाट में हुई. पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शंकर झा,पूर्व बीस सूत्री […]
हजारी के प्रभारी बनाने से जिले का होगा विकास कुशेश्वरस्थान. नगर विकास व आवास मंत्री महेश्वर हजारी को जिला प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर महागंठबंधन नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है. इसे लेकर महगंठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को हाइस्कूल सत्तीघाट में हुई. पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव शंकर झा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष बाबूकांत चौधरी,अशोक चौधरी, मधुकांत झा मिंटू ने कहा की श्री हजारी को जिला के प्रभारी मंत्री बनाये जाने से जिला के साथ-साथ विकास में पिछड़े कुशेश्वरस्थान का अब चहुंमुखी विकास होगा. इसके लिये सभी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया. इस मौके पर कामेश्वर मुखिया, देवकांत यादव, रंजीत मंडल, मिथलेश प्रसाद यादव, लक्ष्मी मुखिया व शिबू मुखिया मौजूद थे. कुशेश्वरस्थान पूर्वी : नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी दरभंगा जिला का प्रभारी मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व प्रमुख व कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साधुवाद दिया. मौके पर मोहम्मद अब्बास, बासुकी नाथ झा, शंकर झा, अरुण कुमार यादव, शिवजी राम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










