पूर्णाहूति के संग आज संपन्न होगा नवाह महायज्ञ

Updated at :08 Dec 2015 9:17 PM
विज्ञापन
पूर्णाहूति के संग आज संपन्न होगा नवाह महायज्ञ

पूर्णाहूति के संग आज संपन्न होगा नवाह महायज्ञ पूर्वाह्न 11.45 बजे विराम लेगा अखंड नामधुन जाप फोटो संख्या- 03,05 व 06परिचय- संकीर्तन करते मंडली के कलाकार, नारियल तोड़ती महिला भक्त व जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ दरभंगा : ‘जय श्यामा माई, श्यामा माई, श्यामा माई जय श्यामा माई’ महामंत्र का आठ दिनों से चल रहा अखंड […]

विज्ञापन

पूर्णाहूति के संग आज संपन्न होगा नवाह महायज्ञ पूर्वाह्न 11.45 बजे विराम लेगा अखंड नामधुन जाप फोटो संख्या- 03,05 व 06परिचय- संकीर्तन करते मंडली के कलाकार, नारियल तोड़ती महिला भक्त व जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ दरभंगा : ‘जय श्यामा माई, श्यामा माई, श्यामा माई जय श्यामा माई’ महामंत्र का आठ दिनों से चल रहा अखंड जाप 9 दिसंबर को विराम ले लेगा. वातावरण में घुल चुके इस बीज मंत्र से भक्तिमय हुए माहौल में हर्षोल्लास के साथ इसका समापन होगा. नौ दिनों से चल रही अखंड हवन की पूर्णाहूति के साथ यह अनुष्ठान संपन्न हो जायेगा. इसकी तैयारी मां श्यामा मंदिर न्यास समिति ने पूरी कर ली है. उल्लेखनीय है कि गत 30 नवंबर को सहायक पुजारी पंडित शरद कुमार झा ने इस नौ दिनी अनुष्ठान का संकल्प लेकर इसका शुभारंभ किया था. जिस तरह से इसकी शुरूआत हुई, समापन भी उसी अनुरूप होगा. प्रात:काल भगवती श्यामा की पूजा-अर्चना होगी. निर्धारित समय पर आरती किया जायेगा. इसके पश्चात यज्ञ के लिए प्रज्वलित दीप का निर्वाण होगा. तत्पश्चात पुजारी श्री झा अहर्निश चल रहे हवन की पूर्णाहूति दी जायेगी. इसके साथ ही पुजारी संकीर्तन मंडप पर जल रहे अखंड दीप का वैदिक रीति से निर्वाण करेंगे. इसीके साथ संकीर्तन जाप पर भी विराम लग जायेगा. पूर्वाह्न 11.45 बजे इसपर विराम लगेगा. इधर पूर्णाहूति की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम माधवेश्वर परिसर में भक्तों की श्रद्धा छलक पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण कल्याण कामना के साथ माता के दरबार में पहुंचे. पूजा-अर्चना के साथ ही यज्ञ मंडप की प्रदक्षिणा की. इसके बाद नामधुन जाप में शामिल हो गये. इस वजह से सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से पटा नजर आया. शाम ढलते ही यह भीड़ और बढ़ गयी. न्यास समिति के सदस्य व श्यामा भक्त इसमें भक्तों की समस्या को दूर करने के लिए पसीना बहाते रहे. माता के नामधुन महामंत्र से अनुगूंजित हो रहे चारों दिशाओं से भक्तों की धारा पहुंचती रही. इसमें सबसे अधिक संख्या महिला भक्तों की रही. बॉक्स::::::::::::::::समापन समारोह आज दरभंगा : अखंड श्यामा नामधुन नवाह महायज्ञ का समापन समारोह माधवेश्वर परिसर में 9 दिसंबर को होगा. संध्या चार बजे से इसका आयोजन होगा. इससे पूर्व यज्ञ समाप्ति के संग ही खाटू श्याम मंडल तथा स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन की प्रस्तुति होगी. समापन समारोह में श्यामा भक्त महिला कलाकार की प्रस्तुति के साथ ही नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों द्वारा भक्तिमय भाव नृत्य का मंचन भी होगा. यह सूचना देते हुए समिति के सह सचिव प्रो श्रीपति त्रिपाठी ने बताया कि इसमें कामेश्वर सिंह दरभ्ंागा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ नीलिमा सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार सत्यार्थी, डीडीसी विवेकानंद झा, सीजेएम सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन