दवाओं की सूची व स्टोर में व्यापक विषमता

दवाओं की सूची व स्टोर में व्यापक विषमता फोटो-22परिचय-अनुमंडल अस्पताल के दिवार पर झूलता 153 प्रकार की दवाओं की सूची.बेनीपुर : स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक व संसाधन नहीं होना तो पुरानी बात है. पर आज की तारीख में वहां न तो जीवन रक्षक दवा है, न ही प्रसव कार्य में उपयोग होने वाले दस्ताना. […]
दवाओं की सूची व स्टोर में व्यापक विषमता फोटो-22परिचय-अनुमंडल अस्पताल के दिवार पर झूलता 153 प्रकार की दवाओं की सूची.बेनीपुर : स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक व संसाधन नहीं होना तो पुरानी बात है. पर आज की तारीख में वहां न तो जीवन रक्षक दवा है, न ही प्रसव कार्य में उपयोग होने वाले दस्ताना. प्रसूता के परिजनों से ही वह खरीदवाया जाता है. वैसे तो अस्पताल में 153 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होने की बातें अस्पताल की सूचना पट्ट पर लिखी है. यदि उपलब्धता की बात करें तो मात्र 14 प्रकार की दवा होने की बात कर्मी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार यहां महीनों से कफ सीरफ, बी कम्पलेक्स से लेकर एनटीवैटिक्स जैसी जरूरी एवं अति आवश्यक दवा के एआरवी वैक्सीन भी नहीं है. अस्पताल के कई कर्मियों ने बताया कि अस्पताल में दवा भले ही विभागीय उदासीनता के कारण उपलब्ध नहीं हो रहा है. पर इस कारण मरीज एवं उनके परिजनों का कोपभाजन हमलोगों को बनना पड़ता है. लोग दीवार पर झूल रहे दवाओं की सूची दिखा पूरा दवा देने का दवाब बना रहे है. पर हम लोग क्या करें? इस संबंध में पूछने पर अस्पताल प्रबंधक जमशेद ने कहा कि दवा का घोर अभाव है. इसके लिए प्रतिमाह विभाग को इनडेन भेजा जाता है पर दवा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. फलस्वरुप मरीज को बाहर से दवा खरीदना पर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










