परंपरागत तरीके से मना चेहल्लुम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 6:54 PM

विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मना चेहल्लुम फोटो फारवार्डेड ::::::::::अलीनगर. चेहल्लुम का त्योहार गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत रूप से पूरे आस्था व अकिदत के साथ संपन्न किया गया. यह पर्व हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमामे हुसैन की शहादत के 40 वें दिन मनाने की परंपरा है. हजरत इमामे हुसैन की शहादत अरबी पंचांग […]

विज्ञापन

परंपरागत तरीके से मना चेहल्लुम फोटो फारवार्डेड ::::::::::अलीनगर. चेहल्लुम का त्योहार गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत रूप से पूरे आस्था व अकिदत के साथ संपन्न किया गया. यह पर्व हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमामे हुसैन की शहादत के 40 वें दिन मनाने की परंपरा है. हजरत इमामे हुसैन की शहादत अरबी पंचांग के पहले महीने मुहर्रम की दसवीं तारीख को करबला ए मुअल्ला में हुई थी. इस अवसर पर अकिदतमंदों ने खिचड़ा व शरबत का न्याज अपने-अपने घरों तथा इमामवारों में किया. अलीनगर एवं इमामगंज के ताजियों का मिलान अलीनगर हाट गाछी में हुआ, जहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सदल बल मुस्तैद थे. ताजिया जुलूस पर नियंत्रण रखने में नवयुवक मो. अब्बास शाह, जन्नत अंसारी, अली अहमद अंसारी, ऐनूल शाह आदि काफी सक्रिय रहे. वहीं दुकानों के सजने से भव्य मेले का भी नजारा रहा. वहीं श्यामपुर गांव मेें इमामवारा से एक ही अखाड़े का दो ताजिया जुलूस के साथ गांव से गुजरता हुआ घनश्यामपुर प्रखंड के पुनहद परती पर पहुंचकर संपन्न हुआ. इसका नेतृत्व अबूल हसन, शहादत हुसैन चिश्ती एवं मुर्सिल नदाफ कर रहे थे. कटहा गांव में भी ताजिया जुलूस निकाला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन