ककोढ़ा की टीम ने सोहराय को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2015 6:54 PM
ककोढ़ा की टीम ने सोहराय को हराया तारडीह. शेरपुर गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर शहीद मनीष चौधरी मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को उद्घाटन मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बलराम सिंह ने किया. यह मैच नीतीश इलेवन ककोढ़ा और एनसीसी सोहराय के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी […]
ककोढ़ा की टीम ने सोहराय को हराया तारडीह. शेरपुर गांव स्थित क्रिकेट मैदान पर शहीद मनीष चौधरी मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को उद्घाटन मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बलराम सिंह ने किया. यह मैच नीतीश इलेवन ककोढ़ा और एनसीसी सोहराय के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोहराय की टीम निर्धारित 20 ओवर में 113 रन पर सिमट गयी. वहीं जवाब में खेलने उतरी ककोढ़ा की टीम 14़2 ओवर में सात विकेट पर 114 रन बनाकर मैच को जीत लिया. मैन ऑफ दॅ मैच का खिताब विजेता टीम के मो. वाशिद को दिया गया. उसने 20 रन देकर पांच विकेट झटके. इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष केशव आनंद, आशुतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से जहां तन मन चुस्त रहता है, वही आपसी भाईचारा एवं अखंडता का संदेश समाज को मिलती है. इस टूर्नामेंट में स्थानीय सहित दूर दराज के कुल 16 टीमें भाग ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










