गांवों में सुनी जाने लगी जागते रहो की आवाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2015 6:44 PM
गांवों में सुनी जाने लगी जागते रहो की आवाजतारडीह . सकतपुर थाना में कार्यरत सभी चौकीदारों द्वारा अपने -अपने गांवों में रात्रि प्रहरा किये जाने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दिनकर प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, सटहु सिंह, सुशील पासवान जगदीश सिंह, विनोद पासवान का कहना है कि लगभग पचीस सालों […]
गांवों में सुनी जाने लगी जागते रहो की आवाजतारडीह . सकतपुर थाना में कार्यरत सभी चौकीदारों द्वारा अपने -अपने गांवों में रात्रि प्रहरा किये जाने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दिनकर प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, सटहु सिंह, सुशील पासवान जगदीश सिंह, विनोद पासवान का कहना है कि लगभग पचीस सालों बाद एक बार फिर से रात्रि के समय चौकीदारों के जागते रहो की आवाज सुन उत्साहित हैं. अब बीते दिनों हुये क्षेत्र में चोरी और डकैती सहित कई अन्य घटनाओं पर लगाम लगेगा. वहीं विभाग के द्वारा देर से ही सही कदम उठाया गया है. वहीं सकतपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान कई चौकीदार पहरा देते मिले तो वहीं कुछ अनुपस्थित भी पाये गये. किसी भी हाल में चौकीदारों के द्वारा कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. वहीं अनुपस्थित रहने वाले चौकीदारों पर कार्रवाई की बात भी कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










