अंतर महावद्यिालय चयन प्रतियोगिता आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 10:09 PM
अंतर महाविद्यालय चयन प्रतियोगिता आयोजित दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न खेलों के टीम गठित करने को लेकर अंतर महाविद्यालय चयन प्रतियोगिता आयोजित की है. इसके तहत चार दिसंबर से यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय मुख्यालय के डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में होगी. इसमें क्रिकेट पुरुष वर्ग के लिए 4 से 6 […]
अंतर महाविद्यालय चयन प्रतियोगिता आयोजित दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न खेलों के टीम गठित करने को लेकर अंतर महाविद्यालय चयन प्रतियोगिता आयोजित की है. इसके तहत चार दिसंबर से यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय मुख्यालय के डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में होगी. इसमें क्रिकेट पुरुष वर्ग के लिए 4 से 6 दिसंबर तक, खो-खो पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 6 दिसंबर एवं कबड्डी महिला वर्ग की प्रतियोगिता 8 दिसंबर को आयोजित होगी. इसमें विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी महाविद्यालयों के तीनों खेलों के प्रतिभागी भाग लेंगे. इसमें चयनित टीम इस्टजोन टूर्नामेंट मंे भाग लेंगी. इसकी जानकारी खेल अधिकारी डॉ अजयनाथ झा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










