पासपोर्ट कार्यालय कर्मी के बीच मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 9:52 PM

विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय कर्मी के बीच मारपीट दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार को दो कार्यालय कर्मी आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच मारपीट हो गयी. हालांकि इस मामले में समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया. जानकारी के मुताबिक दो कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर […]

विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय कर्मी के बीच मारपीट दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित पासपोर्ट कार्यालय में मंगलवार को दो कार्यालय कर्मी आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच मारपीट हो गयी. हालांकि इस मामले में समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया. जानकारी के मुताबिक दो कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गयी. इसको लेकर कुछ देर के लिए कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना पर पुलिस भी पहुंची. विवाद को शांत कराया. जाली नोट की शिकायत दरभंगा. मिश्रटोला निवासी मो अजीम ने एटीएम से जाली नोट निकलने की शिकायत की है. उसने बताया कि एक एटीएम से पैसा निकाला. उस पैसे को जमा करने के लिए जब वह एक्सिस बैंक पहुंचा तो बताया गया कि एक पांच सौ का नोट जाली है. उसने मुरिया बाजार स्थित टाटा इंडिकैश के एटीएम से राशि निकासी की बात कही है. प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद दरभंगा. सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेमी युगल को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष के अनुसार सकतपुर पोखरभिंडा निवासी जीतन सिंह के पुत्र तरूण कुमार सिंह पर लड़की के पिता ने सदर थाने में 543/15 कांड अंकित करा रखा था. बताया जाता है कि गत 28 नवंबर को दोनों भाग गये थे. इसमें पुलिस ने गुप्त सूचना पर दरभंगा जंकशन से दोनों को दबोच लिया. लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है. वहीं लड़की की मेडिकल जांच करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन