डीएमसीएच के सफाई अभियान पर उतरे डॉक्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 9:52 PM
डीएमसीएच के सफाई अभियान पर उतरे डॉक्टर 4 को चयनित विभाग को किया जायेगा पुरस्कृत निरीक्षण कमेटी ने लिया जायेगाफोटो- 7परिचय- डीएमसीएच परिसर में सफाई करते डाक्टरदरभंगा : ऑथेलमोलॉजी सोसाइटी की ओर से मंगलवार को डीएमसीएच में सफाई अभियान चलाया गया. हरेक विभागों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. इस सफाई प्रतियोगिता को लेकर […]
डीएमसीएच के सफाई अभियान पर उतरे डॉक्टर 4 को चयनित विभाग को किया जायेगा पुरस्कृत निरीक्षण कमेटी ने लिया जायेगाफोटो- 7परिचय- डीएमसीएच परिसर में सफाई करते डाक्टरदरभंगा : ऑथेलमोलॉजी सोसाइटी की ओर से मंगलवार को डीएमसीएच में सफाई अभियान चलाया गया. हरेक विभागों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. इस सफाई प्रतियोगिता को लेकर विभागों के डॉक्टरों के बीच अपने अपने परिसरों को सफाई करने में जुट गये. सवाल यह नहीं था कि प्रतियोगिता में अव्वल होना. बल्कि डॉक्टरों का यह संदेश कर्मियों व मरीजों में सफाई के प्रति संदेश देना था. विभागों के डॉक्टरों ने बेहिचक हाथ में झाड़ू लेकर संदेश देने पहुंच गये. गंदगी के मामले में सर्जिकल भवन की दुर्गती है. सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. वीएस प्रसाद के नेतृत्व में सभी डॉक्टर सफाई अभियान में लग गये. इसमें डा. उदयकांत, डा. बीजेंद्र मिश्रा, डा. राजीव झा सहित अन्य डॉक्टर शामिल थे. इसके अलावा मेडिसीन विभाग, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, गायनिक वार्ड, शिशु रोग आदि वार्डों के डॉक्टर भी इस अभियान में जुट गये. इसके निरीक्षण में एचओडी डा. बीके सिंह अस्पताल उपाधीक्षक डा. एसके मिश्रा,डा. आरआरपी सिंह ने विभागों में जाकर सफाई का निरीक्षण किया. इधर सोसाइटी के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार ने बताया कि निरीक्षण कमिटी की रिपोर्ट पर चयनित विभाग को चार दिसंबर को एक समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










