वद्यिालय शक्षिा समिति की बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 9:52 PM

विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कुशेश्वरस्थान : मध्य विद्यालय कटबाराघाट में मंगलवार को विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के गठन को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक करियाही देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से 19 सदस्यीय समिति का गठन किया गया. समिति में विद्यालय बाल सांसद के 6, मेधावी छात्रों में 8, शिक्षा समिति […]

विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक कुशेश्वरस्थान : मध्य विद्यालय कटबाराघाट में मंगलवार को विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के गठन को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक करियाही देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से 19 सदस्यीय समिति का गठन किया गया. समिति में विद्यालय बाल सांसद के 6, मेधावी छात्रों में 8, शिक्षा समिति के एक सक्रिय सदस्य तथा चार शिक्षकों का चयन किया गया. इस दौरान छात्रों को आपदा से बचाव को लेकर 8 समूहों में छात्रों को बांटकर प्रशिक्षण देते हुए कई टिप्स दिये गये. इस मौके पर प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम जयसवाल, शिक्षक बासुकीनाथ एवं वार्ड सदस्या करियाही देवी सहित कई समिति सदस्य, शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र मौजूद थे. बीज कंपनी ने की किसान गोष्ठीकुशेश्वरस्थान : सतीघाट स्थित पीएनबी चौक पर मक्का बीज कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें कंपनी के एरिया मैनेजर रामकरण राय ने मक्के के विभिन्न प्रजाति के बीच खेतों मेें लगाकर कम लागत पर अधिक पैदावार लेने के बारे में किसानों को जानकारी दी. साथ ही मक्के में खाद का प्रयोग विधि व मात्रा तथा पटवन के सही समय के बारे में बताया. इस मौके पर किसान मणिकांत झा, मोहन प्रसाद निराला, कामेश्वर मुखिया, देवकांत यादव, मो. वाजिद, प्रभात झा एवं रंजना देवी सहित अनेक किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन