स्पीडी ट्रायल के प्रति पुलिस विभाग गंभीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 9:52 PM

विज्ञापन

स्पीडी ट्रायल के प्रति पुलिस विभाग गंभीर मामलों की निगरानी के लिए दो अधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त मांगी गवाहों की सूची, प्रतिमाह करेंगे समीक्षा फोटो संख्या- 21परिचय- बैठक करते एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी. दरभंगा : कांडों में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने को लेकर एसएसपी संजीदा हैं. उन्होंने स्पीडी ट्रायल मामलों को […]

विज्ञापन

स्पीडी ट्रायल के प्रति पुलिस विभाग गंभीर मामलों की निगरानी के लिए दो अधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त मांगी गवाहों की सूची, प्रतिमाह करेंगे समीक्षा फोटो संख्या- 21परिचय- बैठक करते एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी. दरभंगा : कांडों में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने को लेकर एसएसपी संजीदा हैं. उन्होंने स्पीडी ट्रायल मामलों को गंभीरता से लिया है. इसको लेकर उन्होंने अदालत के काम-काज में सहयोग के लिए दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है. एक भी गवाही फेल न हो ताकि त्वरित गति से इन मामलों में कोर्ट का निर्णय आ सके, को लेकर कई निर्देश भी जारी किया है. मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में इस मुद्दे पर उन्होंने बैठक की. हाल के दिनों में 40 मामलों में स्पीडी ट्रायल चल रहा है. उन्होंने बैठक करते हुए कहा कि इसमें सभी मामलों को गंभीरता से लेना है. उन्होंने सेशन कोर्ट में चल रहे मामालों के मॉनिटरिंग के लिए जहां हरिशंकर मिश्र को जिम्मा सौंपा है, वहीं शेष अन्य अदालतों के मामलों की जवाबदेही कृष्ण प्रसाद को दी है. ये दोनों प्रतिदिन कोर्ट जायेंगे. वहां अगली तिथि में जरूरी गवाहों की जानकारी लेकर एसएसपी को देंगे. इस गवाहों की सूची के माध्यम से संबंधित थानाध्यक्षों को वे निर्देश देंगे. सभी गवाह ससमय कोर्ट में पहुंचकर मामलों के त्वरित निष्पादन में सहयोग करें, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. थानाध्यक्षों को भी उन्होंने इससे जुड़े मामलों को पूरी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया. इस संबंध में उन्होेंने बताया कि स्पीडी ट्रायल में फिलवक्त उन्हीं केसों पर विशेष जोर है, जिसमें आरोपित फिलहाल जेल में बंद हैं. उनका कहना है कि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाकर विधि-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखा जायेगा. वे इस मामले को लेकर प्रतिमाह प्रगति की समीक्षा भी करेंगे. अगर इसमें व्यवधान के लिए कोई दोषी चिन्हित होंगे उसपर सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अभियोजन पदाधिकारी, एसएसपी के स्पीडी ट्रायल अधिकारी, एपीपी सहित पुलिस महकमा के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन