भाजपा के दो व जदयू के एक विधायकों ने मैथिली में ली शपथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 9:52 PM
भाजपा के दो व जदयू के एक विधायकों ने मैथिली में ली शपथ दरभंगा. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जीतकर विधानसभा पहुंचे 10 जनप्रतिनिधियों में तीन विधायकों ने मैथिली में शपथ लिया. वहीं राजद के एक विधायक ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया. शेष सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण का माध्यम भाषा हिंदी रखा. उल्लेखनीय […]
भाजपा के दो व जदयू के एक विधायकों ने मैथिली में ली शपथ दरभंगा. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जीतकर विधानसभा पहुंचे 10 जनप्रतिनिधियों में तीन विधायकों ने मैथिली में शपथ लिया. वहीं राजद के एक विधायक ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया. शेष सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण का माध्यम भाषा हिंदी रखा. उल्लेखनीय है कि हरलाखी विधायक के निधन हो जाने की वजह से निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन विलंब से विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया. जिला से भाजपा के दोनों विधायकों ने मैथिली को अपना माध्यम बनाया. इसके तहत लगातार चौथी बार शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये भाजपा के संजय सरावगी ने जहां फिर से मैथिली में शपथ लिया वहीं जाले से पहली बार विधायक चुने गये भाजपा के ही जीवेश मिश्र ने भी अपनी मातृभाषा मैथिली में ही शपथ ग्रहण किया. इसके अतिरिक्त जदयू के टिकट पर पहली बार तथा लगातार दूसरी बार हायाघाट से विधानसभा पहुंचे अमरनाथ गामी ने भी इसी भाषा में शपथ ग्रहण किया. केवटी से पहली बार विधानसभा पहुंचे राजद के डॉ फराज फातमी ने अंग्रेजी में ओथ लिया. अन्य सभी छह विधायकों के शपथ ग्रहण की माध्यम भाषा हिंदी रही. सनद रहे कि मिथिला-मैथिली संस्थाओं के साथ इस भाषा के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील करते हुए श्री सरावगी ने मिथिला क्षेत्र के सभी विधायकों से मैथिली में शपथ ग्रहण का आग्रह किया था, लेकिन महज इस जिला से भी मात्र तीन एमएलए ने मैथिली में शपथ ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










