किसानों को डीजल अनुदान की राशि खाते में करें ट्रांसफर : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 8:30 PM
किसानों को डीजल अनुदान की राशि खाते में करें ट्रांसफर : डीएम फोटो संख्या- 12परिचय- जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में मौजूद डीएम कुमार रवि व अन्य अधिकारीगण़दरभंगा : डीएम कुमार रवि ने डीजल अनुदान से वंचित किसानों को जल्द ही अनुदान की राशि खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया. जिला कृषि टास्क […]
किसानों को डीजल अनुदान की राशि खाते में करें ट्रांसफर : डीएम फोटो संख्या- 12परिचय- जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में मौजूद डीएम कुमार रवि व अन्य अधिकारीगण़दरभंगा : डीएम कुमार रवि ने डीजल अनुदान से वंचित किसानों को जल्द ही अनुदान की राशि खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया. जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने कहा कि पंचायतवार किसानों की सूची तैयार करें. फिर आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में राशि ट्रांसफर करें. उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि आरटीजीएस अथवा खाते में राशि नहीं पहुंचने पर जिला कृषि पदाधिकारी से उनके मोबाइल नंबर 9431818745 पर संपर्क करें. प्रखंडवार डीजल अनुदान वितरण के बारे में कृषि अधिकारियों ने बताया कि अबतक 25 हजार 187 किसानों के बीच 01 करोड़ 66 लाख 60 हजार 798 रुपये वितरित किये जा चुके हैं. बैठक में डीएम ने कहा कि थोक खाद विक्रेताओं से खुदरा खाद विक्रेताओं को उपावंटित किये जानेवाले खाद की मात्रा की जानकारी, बीडीओ, सभी एसडीओ एवं डीएम को भी दें. अबतक खाद की उपलब्धता और वितरण की सूची नहीं सौंपे जाने पर उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी की क्लास लगायी. उन्होंने बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और कीटनाशकों की जांच मानकों के अनुरूप किये जाने का निर्देश दिया. बैठक में डीएम ने प्रखंडों में बनाये जा रहे ई-किसान भवन के बारे में भी जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांखिकी पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य जिला कृषि टार्स्क फोर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










