चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था के नर्दिेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 7:41 PM
चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था के निर्देश फोटो- फारवार्डेडपरिचय- थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते डीएसपी.बेनीपुर. स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को डीएसपी अंजनी कुमार ने क्षेत्राधीन सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान डीएसपी श्री कुमार ने आगामी 3 दिसंबर को होनेवाले चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने का निर्देश देते […]
चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था के निर्देश फोटो- फारवार्डेडपरिचय- थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते डीएसपी.बेनीपुर. स्थानीय एसडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को डीएसपी अंजनी कुमार ने क्षेत्राधीन सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान डीएसपी श्री कुमार ने आगामी 3 दिसंबर को होनेवाले चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने का निर्देश देते हुए कहा कि जहां जहां चेहल्लुम का ताजिया जुलूस निकलता है, वहां विशेष चौकसी बरते. इसके अलावा विगत 29 नवंबर की एसएसपी एके सत्यार्थी द्वारा चौकीदार से लेकर पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में रात्रि गश्ती के संबंध में दिये गये आदेशों के अनुपालन की समीक्षा किया. इस दौरान कई थानाध्यक्षों को इस शिथिलता को लेकर सख्त हिदायत देते हुए शीघ्र अनुपालन करने का निर्देश दिया है. इस दौरान बहेड़ा इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह, बहेड़ा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह, मनीगाछी थानाध्यक्ष संजय कुमार, बहेड़ी थानाध्यक्ष सीताराम सिंह, बाजितपुर विनोद कुमार ,अलीनगर के सुनील कुमार ,सकतपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं नेहरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार मौजूद थे. अभिनंदन समारोह में जुटेंगे कांग्रेसी बेनीपुर : प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार पार्टी नेता डा. अरविंद झा की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान पार्टी नेता सह भूमि सुधार मंत्री डा. मदन मोहन झा के दरभंगा में बुधवार को होनेवाले अभिनंदन समारोह में अधिक संख्या में बेनीपुर की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया. बैठक में हैदर अली खां, गणेश ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, हीरानंद झा, बुधियार यादव , त्रिवेणी झा, भूपेंद्र झा, शंकर झा, भरत झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










