आठ सीटों पर महागंठबंधन का कब्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2015 7:27 AM

विज्ञापन

दो सीट भाजपा ने जीती रामविलास पासवान के दामाद व लोजपा प्रत्याशी धनंजय कुमार भी हारे दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव के रविवार को आये चुनाव परिणाम में महागंठबंधन ने जिले के दस सीटों में से आठ सीटों पर कब्जा जमा लिया है, वहीं भाजपा दो सीटों पर सिमट कर रह गयी है. पिछले चुनाव […]

विज्ञापन
दो सीट भाजपा ने जीती
रामविलास पासवान के दामाद व लोजपा प्रत्याशी धनंजय कुमार भी हारे
दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव के रविवार को आये चुनाव परिणाम में महागंठबंधन ने जिले के दस सीटों में से आठ सीटों पर कब्जा जमा लिया है, वहीं भाजपा दो सीटों पर सिमट कर रह गयी है.
पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा को जहां चार सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं महागंठबंधन को चार सीटों की बढ़त मिली है. कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी शशिभूषण हजारी जीतने में सफल रहे. उन्होंने लोजपा प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान को करीब 18 हजार वोटों के अंतर से हराया.
गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी मदन सहनी ने जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा के विनोद सहनी उर्फ विनोद बम्पर को हराया. इसी तरह बेनीपुर सीट भी जदयू ने झटक ली. जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक गोपालजी ठाकुर को हराया. अलीनगर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्धीकी जीतने में फिर कामयाब रहे.
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मिश्रीलाल यादव को पराजित कर यह जीत सुनिश्चित की. दरभंगा ग्रामीण सीट से राजद प्रत्याशी ललित कुमार यादव फिर जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी नौशाद आलम को बड़े अंतर से हराया.
हायाघाट सीट पर जदयू प्रत्याशी अमरनाथ गामी एक बार फिर जीतने में सफल रहे. उन्होंने लोजपा प्रत्याशी रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी को पराजित किया. जबकि बहादुरपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी भोला यादव ने भाजपा के हरि सहनी को हराया.
केवटी सीट से राजद प्रत्याशी एवं पूर्वकेन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के पुत्र डा. फराज फातमी ने भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक कुमार यादव को पराजित किया.
इस बार के चुनाव में महागंठबंधन में राजद को चार एवं जदयू को चार सीटें मिली. राजद एवं जदयू ने पांच पांच प्रत्याशी उतारे थे. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी. एनडीए में भाजपा ने छह, लोजपा ने तीन और हम ने एक सीट पर उम्मीदवार दिये थे.
हम भी हो गया साफ
हम ने दरभंगा ग्रामीण सीट से नौशाद अालम पर दावं खेला था. वे भी हार हो गये. इस तरह राजग के हम और लोजपा का इस जिला में खाता भी नहीं खुल सका.
निर्दलीय व वामदल का भी नहीं खुला खाता
जिले के विभिन्न सीटों पर कई निर्दलीय, नये दल और भाकपा-माकपा आदि ने भी प्रत्याशी दिये थे. सब हार गये.
ये हैं महागंठबंधन के जीते हुए प्रत्याशी
अब्दुलबारी सिद्दीकी, डा फराज फातमी, सुनील कुमार चौधरी, ललित कुमार यादव, भोला यादव, अमरनाथ गामी, शशिभूषण हजारी, मदन सहनी.
दरभंगा शहर व जाले में खिला कमल
दरभंगा शहरी सीटी पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा. संजय सरावगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के ओम प्रकाश खेड़िया उर्फ मिट्ठू खेड़िया को पराजित किया. दूसरी ओर, जाले सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार ने जदयू प्रत्याशी ऋषि मिश्रा को पराजित करने में सफलता हासिल की.
लोजपा का नहीं खुल पाया खाता
जिले के दस विधानसभा क्षेत्र में लोजपा ने 3 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन जिले में लोजपा का खाता भी नहीं खुल सका. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने अपने दामाद धनंजय कुमार उर्फ मृणाल कुमार को प्रत्याशी बनाया था. इतना ही नहीं उन्होंने हायाघाट से रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी तथा गौड़ाबौराम से विनोद सहनी को प्रत्याशी घोषित किया था. तीनों उम्मीदवार हार गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन