सुनील की जीत पर जमकर फूटे पटाखे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2015 7:00 PM

विज्ञापन

सुनील की जीत पर जमकर फूटे पटाखे फोटो- फारवार्डेडपरिचय- स्टूडियो मतगणना देखने को जुटे लोग.बेनीपुर : मतगणना को लेकर रविवार की सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच परिणाम जानने की उत्सुकता थी. अधिकांश लोग जहां अपने अपने घर में टीवी से चिपके रहे, वहीं कुछ उत्साही लोग विभिन्न चौक चौराहों पर विभिन्न […]

विज्ञापन

सुनील की जीत पर जमकर फूटे पटाखे फोटो- फारवार्डेडपरिचय- स्टूडियो मतगणना देखने को जुटे लोग.बेनीपुर : मतगणना को लेकर रविवार की सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच परिणाम जानने की उत्सुकता थी. अधिकांश लोग जहां अपने अपने घर में टीवी से चिपके रहे, वहीं कुछ उत्साही लोग विभिन्न चौक चौराहों पर विभिन्न दुकानों में लगे टीवी पर नजर गड़ाये खड़े थे. मतगणना रुझान के प्रथम चरण के रुझान से पहले एनडीए कार्यकर्त्ता पूरे उत्साहित दिख रहे थे, लेकिन दिन के बढ़ते तापमान के साथ आनेवाले रुझान से जहां एनडीए कार्यकर्त्ता ठंडे पड़ने लगे वहीं महागंठबंधन समर्थित मतदाताओं एवं कार्यकर्त्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा. जैसे ही जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी की बढ़त की घोषणा हुई महागंठबंधन की सरकार बनाने की बढ़ते आंकड़े देख समर्थकों का उत्साह और आसमान पर चढ़ने लगा. पटाखों छोड़े जाने लगे. वहीं मोबाइल से एक दूसरे को चुनाव परिणाम की जानकारी देने तथा लेने में दिन भर लोग व्यस्त रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन