घोषणा से पूर्व ही निकला जुलूस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2015 6:44 PM

विज्ञापन

घोषणा से पूर्व ही निकला जुलूस एक चैनल की गलत सूचना से शहर में फै ली भ्रांतिपहले निकले राजद प्रत्याशी के समर्थक बाद में भाजपा के कार्यकर्त्तादरभंगा : मतगणना के दौरान एक टीवी चैनल के संवाददाता के द्वारा गलत जानकारी फ्लैश किये जाने के कारण घोषणा के पूर्व ही राजद कार्यकर्त्ताओं ने खुशी का इजहार […]

विज्ञापन

घोषणा से पूर्व ही निकला जुलूस एक चैनल की गलत सूचना से शहर में फै ली भ्रांतिपहले निकले राजद प्रत्याशी के समर्थक बाद में भाजपा के कार्यकर्त्तादरभंगा : मतगणना के दौरान एक टीवी चैनल के संवाददाता के द्वारा गलत जानकारी फ्लैश किये जाने के कारण घोषणा के पूर्व ही राजद कार्यकर्त्ताओं ने खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया. बाइक पर महागंठबंधन का झंडा लहराते हुए कार्यकर्त्ता मतगणना स्थल की ओर कूच करने लगे. लेकिन जब सच्चाई की जानकारी मिली तो उनका उत्साह ठंडा पड़ गया. जानकारी के अनुसार एक खबरिया चैनल अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तरह दरभंगा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना को भी 14 राउंडों में ही मानकर 72 मतों से राजद प्रत्याशी ओमप्र्रकाश खेड़िया के विजय होने की खबर चला दी. चंद मिनटों में ही शहर के विभिन्न कोनों से उनके समर्थक उत्साह के साथ मतगणना स्थल पर बिदा हो गये. थोड़ी देर बाद ही उन कार्यकर्त्ताओं को जानकारी मिली कि अभी 6 राउंड की गिनती बांकी है. इसके बाद कार्यकर्त्ताओं का उत्साह ठंडा पड़ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन