गौड़ाबौराम में भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे मदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2015 6:44 PM
गौड़ाबौराम में भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे मदन दरभंगा : जदयू प्रत्याशी मदन सहनी गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे. पार्टी के द्वारा उनकी सीट बदल दी गई थी. बहादुरपुर से पिछली बार वे जीते थे. पार्टी ने बहादुरपुर सीट राजद को दे दिया. इसके बाद […]
गौड़ाबौराम में भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे मदन दरभंगा : जदयू प्रत्याशी मदन सहनी गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे. पार्टी के द्वारा उनकी सीट बदल दी गई थी. बहादुरपुर से पिछली बार वे जीते थे. पार्टी ने बहादुरपुर सीट राजद को दे दिया. इसके बाद गौड़ाबौराम के निवर्तमान विधायक इजहार अहमद को बेटिकट करते हुए पार्टी ने मदन सहनी पर दावं खेला और जीतने में वे कामयाब रहे. गौड़ाबौराम सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा के विनोद सहनी उर्फ विनोद बम्पर को उन्होंने पराजित किया. शुरू में उन्होंने बाहरी होने के कारण काफी मशक्त करनी पड़ी. हालांकि बाद में वे जदयू एवं राजद कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने में वे कामयाब रहे. सबसे बड़ी बात उनके लिए रही कि ऐन मौके पर डा. इजहार अहमद ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. नामांकन के अंतिम दिन तक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोर शोर से चल रही थी. वे खुद भी इसको लेकर तैयारी कर रहे थे. पार्टी के नेता नीतीश कुमार के द्वारा मनाने के बाद वे माने और अपनी उम्मीदवारी नहीं दी. इधर, विनोद सहनी चुनावी अखाड़े के लिए नये पहलवान थे. सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के काफी करीबी मित्र रहे. मुकेश ने भी विनोद सहनी को जिताने की हरसंभव कोशिश की. बावजूद वे हार गये. इस तरह दूसरी बार मदन सहनी विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










