सूबे में चल रही परिवर्तन की लहर
सूबे में चल रही परिवर्तन की लहर राजग की सरकार बनाने को लोजपा उम्मीदवार ने मांगा आशीर्वाद फोटो संख्या- 22परिचय- उत्साही समर्थकों के साथ लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी दरभंगा. हायाघाट से राजग के लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने सोमवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पघारी, वलिगांव, उज्जैना, […]
सूबे में चल रही परिवर्तन की लहर राजग की सरकार बनाने को लोजपा उम्मीदवार ने मांगा आशीर्वाद फोटो संख्या- 22परिचय- उत्साही समर्थकों के साथ लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी दरभंगा. हायाघाट से राजग के लोजपा उम्मीदवार रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी ने सोमवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पघारी, वलिगांव, उज्जैना, बक्सी, मौलवी टोला, मेटुनियां, कुशियाम, सिरूआ सहित विभिन्न गांवों में जाकर मतदाताओं से राजग के पक्ष में मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि सूबे में परिवर्तन की लहर चल रही है. परिवर्तन से ही विकास संभव है. आज देश प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है. बेमेल गंठबंधन से जनता खौफजदा है. इस बार सभी ने सबक सिखाने का मन बना लिया है. उन्होंने क्षेत्र की उन्नति के लिए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की. मौके पर उन्होंने पघारी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया. इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं जनसंपर्क में नीलकमल सिंह, सुरेंद्र यादव, रामकरण सहनी, बैजू बावरा, निकट पासवान, राजेश पासवान, चंदेश्वर लाल देव, रामनाथ लाल देव, देवनारायण राय, दिलीप लाल देव, दिलीप पासवान, ओम प्रकाश यादव सहित कई अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










