जाम से डेढ़ घंटा ठहर गया वीआइपी रोड

Updated:
विज्ञापन

जाम से डेढ़ घंटा ठहर गया वीआइपी रोड स्कूल-कॉलेज खुलने पर फिर बढ़ी जाम की समस्या फोटो संख्या- 15परिचय- वीआइपी रोड में दोनार के नजदीक लगा जाम दरभंगा. स्कूल-कॉलेज के खुलते ही सोमवार से पुन: शहर में जाम का सिलसिला शुरू हो गया. दिन के 10.10 बजे वीआइपी रोड पर दोनार चौक के निकट ऐसा […]

विज्ञापन

जाम से डेढ़ घंटा ठहर गया वीआइपी रोड स्कूल-कॉलेज खुलने पर फिर बढ़ी जाम की समस्या फोटो संख्या- 15परिचय- वीआइपी रोड में दोनार के नजदीक लगा जाम दरभंगा. स्कूल-कॉलेज के खुलते ही सोमवार से पुन: शहर में जाम का सिलसिला शुरू हो गया. दिन के 10.10 बजे वीआइपी रोड पर दोनार चौक के निकट ऐसा जाम लगा कि करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. चार कतारों में वाहनों की लंबी लाइन चंद्रधारी संग्रहालय से दोनार चौक एवं अललपट्टी से दोनार चौक तक लगी थी. स्थिति यह थी कि बाइक सवार को भी आगे बढ़ने को जगह तलाशनी पड़ रही थी. करीब 11.30 बजे काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनार चौक को फ्री कराया तो अललपट्टी चौक जाम हो गया. यहां महज दस मिनट बाद ही जाम से निजात मिली. लेकिन पुन: बेंता चौक में वाहनों की दोनों ओर से आवागमन के कारण भारी जाम लग गया. कहने को वीआइपी रोड में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था है, लेकिन स्वीट होम मोड़ से दोनार तक लगातार चारपहिया वाहनें आती रहती हैं. इस बीच में बेंता चौक, अललपट्टी एवं दोनार की ट्रैफिक पुलिस कहीं भी उसे रोक-टोक नहीं करती. शाम चार बजे मिर्जापुर चौक पर भी जाम लगा लेकिन थोड़ी देर बाद उससे निजात मिल गयी. लगातार जाम लगने से शहरवासी को अब दरभंगा से लहेरियासराय जाना चुनौती बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन