भाजयुमो ने की मंडल इकाईयों की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

भाजयुमो ने की मंडल इकाईयों की घोषणा दरभंगा :भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल इकाई के नामों की घोषणा मंगलवार को की गयी. जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा बेचन ने चंदन कुमार व यशराज सिंह केा जिला महामंत्री, मुकुंद झा, मुन्ना सिंह, अमित झा, रजनीश कुमार, विकास यादव व सोनू कुमार सिंह को उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

भाजयुमो ने की मंडल इकाईयों की घोषणा दरभंगा :भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल इकाई के नामों की घोषणा मंगलवार को की गयी. जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा बेचन ने चंदन कुमार व यशराज सिंह केा जिला महामंत्री, मुकुंद झा, मुन्ना सिंह, अमित झा, रजनीश कुमार, विकास यादव व सोनू कुमार सिंह को उपाध्यक्ष तथा शैलेश कुमार काली, जसीम खां, बीरबल राय, प्रमोद कुमार सहनी, श्याम सिंह व दीनबंधु पासवान को मंत्री बनाया है. वहीं पुरूषोत्तम झा को कोषाध्यक्ष तथा संजीत कुमार सिंह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. बीपी सिंह प्रवक्ता व घनश्याम चौधरी सह प्रवक्ता होंगे. इसके अतिरिक्त 21 सदस्यीय जिला कार्यसमिति व इतने ही सदस्यों वाले आमंत्रित सदस्यों की टीम बनायी गयी है. मंडल अध्यक्षों में अमित महथा नगर, गोपाल झा लहेरियासराय, संतोष साह ग्रामीण, राधावल्लभ झा मनीगाछी, कृष्ण कुमार झा घनश्यामपुर, रीतेश कुमार झा बेनीपुर ग्रामीण, प्रवीण झा बेनीपुर नगर, मुकेश यादव किरतपुर, प्रमोद ठाकुर गौड़ाबौराम, अमरेंद्र झा बिरौल, संतोष यादव कुशेश्वरस्थान पूर्वी, अनादि शंकर झा कुशेश्वरस्थान, प्रदीप गुप्ता बहेड़ी पश्चिमी, जितेंद्र मांझी बहेड़ी पूर्वी, गौतम नंदन चौधरी बहादुरपुर, तरूण कुमार मिश्र हनुमाननगर, करूणानंद मिश्र केवटी, सुनील सिंह जाले व संतोष ठाकुर सिंहवाड़ा शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन