सीएस के निरीक्षण में गायब मिले चार कर्मी

Updated:
विज्ञापन

सीएस के निरीक्षण में गायब मिले चार कर्मी फोटो संख्या- 28परिचय- कागजातों को देखते सीएस अलीनगर : सिविल सर्जन डॉ श्रीराम सिंह ने मंगलवार को अलीनगर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. अनुपस्थित दो एएनएम, एक फार्मासिस्ट एवं एक कर्मी की हाजिरी काटी. इनडोर में गंदगी देख नाराजगी जतायी. करीब घंटे भर के निरीक्षण में चिकित्सक, […]

विज्ञापन

सीएस के निरीक्षण में गायब मिले चार कर्मी फोटो संख्या- 28परिचय- कागजातों को देखते सीएस अलीनगर : सिविल सर्जन डॉ श्रीराम सिंह ने मंगलवार को अलीनगर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. अनुपस्थित दो एएनएम, एक फार्मासिस्ट एवं एक कर्मी की हाजिरी काटी. इनडोर में गंदगी देख नाराजगी जतायी. करीब घंटे भर के निरीक्षण में चिकित्सक, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं एकाउंटेंट को कई आवश्यक निर्देश भी दिया. इस क्रम में एएनएम सुलेखा व वीणा देवी, फार्मासिस्ट तपन भद्र तथा स्वास्थ्य कर्मी वसीउज्जमा की हाजिरी काटी. बाद में पहुंचे वसीउज्जमा ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय पोस्टल बैलेट सेल के मैसेज पर गया था. दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव के मद्देंनजर स्वास्थ्य केंद्र की विशेष तैयारी के प्रश्न पर बताया कि प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ-साथ दवा की व्यवस्था खरीद कर करने को कहा गया है. इस बीच बीएसडब्ल्यू सुधीर कुमार ने अपनी स्वीकृत छुट्टी बेटे की शादी व सगुर का वेतन कटने पर आक्रोश जताया और कहा कि चार लिपिकों में कोई कभी तो कोई कभी आते, किंतु उनके साथ सबकुछ ठीक-ठाक रहता. मेरे साथ्ज्ञ अन्याय क्यों तो उन्हें जांच के बाद न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया. मौके पर डॉ अनिता झा, डॉ अफसाना परवीन, डॉ राकेश कुमार एवं डॉ बीके ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन