माता के दरबार में मत्था टेक कर रवाना हुए नेताजी

Updated:
विज्ञापन

माता के दरबार में मत्था टेक कर रवाना हुए नेताजी दरभंगा : पूजा पंडालों में भी पहुंचकर प्रत्याशियों ने माता के दरबार में मत्था टेका और माता का आशीर्वाद लेकर चुनावी क्षेत्र में जनसंपर्क में जुट गये. मंगलवार की सुबह बेलन्योति कलश यात्रा में भी प्रत्याशियों ने भाग लिया. कई पूजा समितियों के द्वारा निकाले […]

विज्ञापन

माता के दरबार में मत्था टेक कर रवाना हुए नेताजी दरभंगा : पूजा पंडालों में भी पहुंचकर प्रत्याशियों ने माता के दरबार में मत्था टेका और माता का आशीर्वाद लेकर चुनावी क्षेत्र में जनसंपर्क में जुट गये. मंगलवार की सुबह बेलन्योति कलश यात्रा में भी प्रत्याशियों ने भाग लिया. कई पूजा समितियों के द्वारा निकाले गये कलश शोभा के दौरान सोमवार की शाम भी उनकी उपस्थिति रही. पूजा में भी हाथ ‘जोड़’ रहे नेताजी पूजा पंडालों में भले नेताजी अधिक देर न रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति के बाद तो माहौल चुनावी बनना तय है. सो नेताजी का वाहन रूका, तो वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें झटपट जगह दिलायी. माता के दर्शन कर नेताजी बाहर निकले तो हाथ जोड़ा और मुस्कुराकर अभिवादन किया. अभिवादन के बाद तो नेताजी का काम तो हो गया, अब उनका काफिला आगे बढ़ गया. मंगलवार की सुबह कई पूजा पंडालों में यह स्थिति थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन