डॉक्टर की पिटाई के विरोध में बाजार बंद

Updated:
विज्ञापन

डाॅक्टर की पिटाई के विरोध में बाजार बंद फोटो:::::17,18,19परिचय : मनीगाछी के बाजिदपुर बाजार की दुकानों में लटका ताला, वीरान पड़ा बाजार, थाना का घेराव करते आक्रोशित लोग. आरोपितों की गिरफ्तारी होने से आक्रोशित लोगों ने किया बाजिदपुर ओपी अध्यक्ष का किया घेरावगिरफ्तारी होने तक अपनी अपनी दुकानें बंद रखने की व्यवसायियों ने की घोषणा […]

विज्ञापन

डाॅक्टर की पिटाई के विरोध में बाजार बंद फोटो:::::17,18,19परिचय : मनीगाछी के बाजिदपुर बाजार की दुकानों में लटका ताला, वीरान पड़ा बाजार, थाना का घेराव करते आक्रोशित लोग. आरोपितों की गिरफ्तारी होने से आक्रोशित लोगों ने किया बाजिदपुर ओपी अध्यक्ष का किया घेरावगिरफ्तारी होने तक अपनी अपनी दुकानें बंद रखने की व्यवसायियों ने की घोषणा प्रतिनिधि, मनीगाछी. थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बजार में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शनिवार की शाम एक चिकित्सक की पिटाई करने और आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में रविवार को लोगों ने बाजार बंद रखा. लोगों का गुस्सा इस कदर था कि उनलोगों ने अल्टीमेटम दे दिया कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वे लोग बाजार को बंद ही रखेंगे. इस दौरान लोगों ने ओपीध्यक्ष का घेराव कर जमकर हंगामा भी किया. हालांकि ओपीध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसायियों से वार्ता चल रही है, जल्द ही बाजार को खुलवा दिया जायेगा. दूसरी ओर असामाजिक तत्वों की पिटाई से जख्मी डा. विश्वास को मनीगाछी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मामले में पीड़ित चिकित्सक डा. अनादि कुमार विश्वास ने विजय कुमार यादव और संजीत कुमार साहू पर प्रतिमाह 50 हजार रुपये रंगदारी देने और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मनीगाछी थाने में केस दर्ज कराया है. यह है आरोप: पीड़ित डा़ विश्वास का कहना है कि वे वर्षों से बाजिदपुर बजार में अपनी निजी क्लिनिक चला रहे हैं. 17 अक्टूबर की शाम बाजार के एक पूजा-पंडाल में वे दुर्गा माता का दर्शन करने जा रहे थे. इसी बीच बाजार के ही विजय कुमार यादव और संजीत कुमार साहू ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों की पहल पर उनकी जान बची. डा़ विश्वास की मानें तो आरोपितों पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी देने तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. ऐसे फूटा लोगों का आक्रोशघटना के 12 घंटा से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किये जाने से बाजारवासी आक्रोशित हो गये. सुबह होते ही सभी ने बाजार बंद कर दिया. इसकी सूचना मिलने पर जब ओपीध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह लोगों से वार्ता करने पहुंचे तो लोगों ने उनका घेराव कर जमकर हंगामा किया. व्यवसायियों ने बताया कि जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक बाजार बंद रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन