कर्मचारियों एवं नर्सों पर लगाये गये आरोप निराधार
कर्मचारियों एवं नर्सों पर लगाये गये आरोप निराधार दरभंगा . बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के डीएमसीएच इकाई की बैठक शनिवार को डीएमसीएच परिसर में हुई. इसमें विगत 29 सितंबर को मेडिसिन आइसीयू में हुई घटना को लेकर कर्मियों पर गिरी गाज को गंभीरता से लिया गया. इस संबंध में डीएमसीएच शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार […]
कर्मचारियों एवं नर्सों पर लगाये गये आरोप निराधार दरभंगा . बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के डीएमसीएच इकाई की बैठक शनिवार को डीएमसीएच परिसर में हुई. इसमें विगत 29 सितंबर को मेडिसिन आइसीयू में हुई घटना को लेकर कर्मियों पर गिरी गाज को गंभीरता से लिया गया. इस संबंध में डीएमसीएच शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को अस्पताल अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें कर्मचारी एवं नर्सों पर की गयी कार्रवाई को अनुचित बताया है. इसमें मांग की गयी है कि मेडिसिन आइसीयू के सिस्टर इंचार्ज एवं नर्सों को जिम्मेदार ठहराने की साजिश रची जा रही है. ऐसे कर्मियों पर लगाये जा रहे आरोप निराधार हैं. अत: नर्सों एवं कर्मियों पर प्रस्तावित कार्रवाई को वापस लिया जाय. मेडिसिन आइसीयू में उस दिन चार मरीजों की हुई मौत यह दु:खद घटना थी. इसकी जांच निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय हो. एक-एक बिंदुओं पर जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजें. डीएमसीएच में जो मरीज आते हैं, उनके बेहतर इलाज के लिए वरीय चिकित्सक, कनीय चिकित्सक, यूनिट प्रभारी, कर्मचारी और नर्स की सामूहिक जिम्मेवारी रहती है. इसमें किसी एक पर दोष लगाकर जांच रिपोर्ट सौंपना यह गलत है. एक-दूसरे पर दोषारोपण कर अपने जिम्मेवारी से हटना यह भी गलत है. इसलिए इसपर उचित जांच कर दुबारा जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजें. प्रतिनिधिमंडल में बिहार राज्य परिचारिका समन्वय समिति के महासचिव बिंदु कुमारी, अध्यक्ष अनिता कुमारी व गीता कुमारी-2, कुमारी निर्मला, रंजना देवी, सरोज सिन्हा, मंजू कुमारी-1, नीलम कुमारी-1, गीता कुमारी-1, विजय लक्ष्मी, रामकुमारी, वीणापाणि कुमारी तथा कर्मचारी संघ के मंत्री लक्ष्मण झा, संघर्ष मंत्री लालन शर्मा, मो जमील, मोहन राय, रामबालक यादव, सूर्यवंश यादव, उदयशंकर सिंह, संजय कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश साह, अजय कुमार साह, सत्यनारायण राय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










