अंतिम दिन नामांकन को उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

अंतिम दिन नामांकन को उमड़ी भीड़ दरभंगा : नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी के पक्ष में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से गहमा गहमी देर तक बनी रही. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. हर आने-जाने वाले की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था. समाहरणालय के मुख्य […]

विज्ञापन

अंतिम दिन नामांकन को उमड़ी भीड़

दरभंगा : नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी के पक्ष में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से गहमा गहमी देर तक बनी रही. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. हर आने-जाने वाले की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था.

समाहरणालय के मुख्य द्वार और आखिरी गेट से ही प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को प्रवेश दिया जा रहा था. गेट के बाहर समर्थकों का हुजूम इकट्ठा होकर अपने चहेते प्रत्याशी की प्रतीक्षा घंटों करते रहे. ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे उनके समर्थक नाचते गाते अपने प्रत्याशी के जीत का नारा लगा रहे थे. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष के बाहर नामांकन को पहुंचे प्रत्याशियों को प्रस्तावक और चहेते समर्थक घंटों प्रतीक्षारत देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन