गैस सिलिंडर फटने से मां की मौत, बेटा झुलसा
गैस सिलिंडर फटने से मां की मौत, बेटा झुलसा केवटी. थाना क्षेत्र के लदारी गांव में गत मंगलवार की देर रात गैस सिलिंडर फटने से मां-बेटा झुलस कर बुरी तरह घायल हो गये. बताया जाता है कि कृष्णानंद ठाकुर की पत्नी रंजू देवी (48) गैस खराब होने की सूचना अपने पुत्र संदीप ठाकुर (28) को […]
गैस सिलिंडर फटने से मां की मौत, बेटा झुलसा केवटी. थाना क्षेत्र के लदारी गांव में गत मंगलवार की देर रात गैस सिलिंडर फटने से मां-बेटा झुलस कर बुरी तरह घायल हो गये. बताया जाता है कि कृष्णानंद ठाकुर की पत्नी रंजू देवी (48) गैस खराब होने की सूचना अपने पुत्र संदीप ठाकुर (28) को दी. उनका पुत्र संदीप मोबाइल की रोशनी से गौस चुल्हा का पाइप ठीक करने का प्रयास कर ही रहा था कि इसी बीच उनकी मां डिबिया (दीया) लेकर दूसरे तरफ से रौशनी दिखाने पहुंची. इसके पहले ही गैस का रिसाव हो चुका था. दीया के लौ के पास गैस रिसाव के पहुंचते ही सिलिंडर में आग लग गयी. घटना में मां-बेटा झुलस गये. परिजनों ने घायलों को डीएमसीएच लाया. गंभीर रूप से झुलसी रंजू देवी की मौत पीएचसी से डीएमसीएच रेफर करने के क्रम में रास्ते में ही हो गयी जबकि उनके पुत्र का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










