गौड़ाबौराम में खुला खाता, एक ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

गौड़ाबौराम में खुला खाता, एक ने किया नामांकन बिरौल : 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से नामजदगी के पर्चे दाखिल करने की शुरुआत हो गयी है. सोमवार को गरीब जनता दल एस की ओर से बरदाहा पड़ती के मो. तमन्ना ने अपना नामंकन आरओ सह डीसीएलआर इंद्रवीर कुमार के समक्ष दाखिल किया. वहीं 79 कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) […]

विज्ञापन

गौड़ाबौराम में खुला खाता, एक ने किया नामांकन

बिरौल : 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से नामजदगी के पर्चे दाखिल करने की शुरुआत हो गयी है. सोमवार को गरीब जनता दल एस की ओर से बरदाहा पड़ती के मो. तमन्ना ने अपना नामंकन आरओ सह डीसीएलआर इंद्रवीर कुमार के समक्ष दाखिल किया.

वहीं 79 कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बैक निवासी राघव आचार्य ने एनआर कटवाया. आरओ सह डीसीएलआर इंद्रवीर कुमार ने बताया कि नामांकन को लेकर पूरी तैयारी प्रशासन ने कर रखी है.

वहीं 79 कुशेश्वरस्थान सुरक्षित के आरओ सह एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि कुल 9 उम्मीदवारी के लिए एनआर कटा है. सोमवार तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन