लोकतंत्रक लाज बाचाबऽ, चलू सखी भोट खसाबऽ

Updated:
विज्ञापन

लोकतंत्रक लाज बाचाबऽ, चलू सखी भोट खसाबऽ मैथिली गीतों से वोटरों को किया जागरुकसदर. ‘चलू हे सखी भोट खसाबऽ, लोकतंत्रक लाज बचाबऽ’. स्वीप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मैथिली गीतों के धुन पर गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. सोमवार को स्वीप के तहत कबीरचक पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. […]

विज्ञापन

लोकतंत्रक लाज बाचाबऽ, चलू सखी भोट खसाबऽ मैथिली गीतों से वोटरों को किया जागरुकसदर. ‘चलू हे सखी भोट खसाबऽ, लोकतंत्रक लाज बचाबऽ’. स्वीप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मैथिली गीतों के धुन पर गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया. सोमवार को स्वीप के तहत कबीरचक पंचायत में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. स्थानीय मुखिया जयकृष्ण यादव के नेतृत्व में पूरे पंचायत में रैली निकाल कर घूम घूमकर मतदाताओं को चुनाव के दिन अपना वोट गिराने को लेकर जागरूक किया गया. वहीं स्वीप के कलाकारों ने पंचायत के दो जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वोट के प्रति प्रेरित किया. पोषणपुरा अनुसूचित जाति, जनजाति के दरवाजा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मैथिली गीत की प्रस्तुति कर मतदाताओं को खासकर महिलाओं को अपना वोट अवश्य गिराने, बूथ पर जाने के लिए जागरूक किया. मौके पर बीडीओ गंगासागर सिंह, सदर थाना प्रभारी हरिमोहन प्रसाद, पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक एवं पंचायत के अधिकांश बुजूर्ग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन