माने रूठे मतदाता, नहीं करेंगे वोट बहष्किार

Updated:
विज्ञापन

बहादुरपुर : काफी जद्दोजहद और लंबी वार्ता के बाद प्रखंड प्रशासन ने पिड़री पंचायत के रूठे मतदाताओं को मना लिया है. अब वे मतदान का बहिष्कार नहीं करेंगे. उनके बातों को फिलहाल प्रशासन ने सुलझा लेने का दावा किया है. इसको लेकर बीडीओ अविनाश कुमार ने सोमवार को पिड़री पंचायत पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं को […]

विज्ञापन

बहादुरपुर : काफी जद्दोजहद और लंबी वार्ता के बाद प्रखंड प्रशासन ने पिड़री पंचायत के रूठे मतदाताओं को मना लिया है. अब वे मतदान का बहिष्कार नहीं करेंगे. उनके बातों को फिलहाल प्रशासन ने सुलझा लेने का दावा किया है.

इसको लेकर बीडीओ अविनाश कुमार ने सोमवार को पिड़री पंचायत पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं को सुना. काफी मान-मनौव्वल के बाद मतदाताओं ने मतदान करने का संकल्प लिया.

इसके बाद मध्य विद्यालय पिड़री के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली. विद्यालय के छात्रों ने मतदाताओं को 5 नवंबर को अपना मताधिकार करने का नारा लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया.

मालूम हो कि सितंबर माह में पिड़री पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 171 व 172 के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया था.

मतदाताओं पुल एवं जर्जर सड़क बनाने की मांग को लेकर बैठक कर निर्णय लिया था. मौके पर बीइओ चुल्हन राम, मुखिया रामबाबू यादव उर्फ जंगी यादव, वार्ड सदस्य राजीव गिरि, पंचायत सचिव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन