अग्रसेन पूजा आज, जगह-जगह तैयारी

Updated:
विज्ञापन

अग्रसेन पूजा आज, जगह-जगह तैयारी दरभंगा : अग्रसेन जयंती पर 13 अक्टूबर को जगह-जगह समारोह की तैयारी की जा रही है. अग्रसेन जयंती महोत्सव की ओर से सुभाष चौक स्थित पोद्दार विवाह भवन में तैयारी चल रही है. अग्रसेन पूजा समिति के सचिव आतम प्रकाश सर्राफ के अनुसार 13 अक्टूबर को पोद्दार विवाह भवन में […]

विज्ञापन

अग्रसेन पूजा आज, जगह-जगह तैयारी

दरभंगा : अग्रसेन जयंती पर 13 अक्टूबर को जगह-जगह समारोह की तैयारी की जा रही है. अग्रसेन जयंती महोत्सव की ओर से सुभाष चौक स्थित पोद्दार विवाह भवन में तैयारी चल रही है.

अग्रसेन पूजा समिति के सचिव आतम प्रकाश सर्राफ के अनुसार 13 अक्टूबर को पोद्दार विवाह भवन में अग्रसेन पूजा की जायेगी. देर शाम तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किये जायेंगे. शाम चार बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा शाम छह बजे से पारितोषिक वितरण किया जायेगा. 14 अक्टूबर की शाम पांच बजे शोभा यात्रा के संग प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन