बाजार समिति परिसर का अतक्रिमण जारी
खालीसदर : शिवधारा बाजार समिति परिसर में अतिक्रमण जारी है. व्यापारियों द्वारा खाली जमीन पर पॉलीथीन टांगकर व एसबेस्टस का छत लगाकर अपनी दुकान चलाया जा रहा है. इससे हमेशा प्रांगण में जाम की स्थिति उत्पन्न बनी रहती है. बाजार परिसर के अंदर जाम रहने से बहार के मुख्य सड़क एनएच 57 से शिवधारा चौक […]
खालीसदर : शिवधारा बाजार समिति परिसर में अतिक्रमण जारी है. व्यापारियों द्वारा खाली जमीन पर पॉलीथीन टांगकर व एसबेस्टस का छत लगाकर अपनी दुकान चलाया जा रहा है.
इससे हमेशा प्रांगण में जाम की स्थिति उत्पन्न बनी रहती है. बाजार परिसर के अंदर जाम रहने से बहार के मुख्य सड़क एनएच 57 से शिवधारा चौक तक का पथ प्रभावित रहता है. इस स्थिति से सभी दो चार होते हैं,
लेकिन जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है. मालूम हो कि समिति के भीतर व्यापारियों द्वारा बाजार समिति के भूमि को अवैध रूप से कब्जा करने एवं बाहर से अंदर तक जाम की समस्या से उबारने को लेकर पिछले वर्ष प्रशासन की ओर से अतिक्रमण खाली कराने का अभियान चलाया गया था.
इस अभियान के तहत परिसर के बाहरी दुकानों को तोड़ दिया गया था. इस दुकान से रोजी रोटी कमाने वालों के परिवारों का भरण पोषण पर भी असर पड़ा. लेकिन उस वक्त भीतर में बने अवैध दुकानों को छोड़ दिया गया. इसे लेकर संबंधित पदाधिकारी सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने व्यापारियों के गोदामों में सामान अधिक रहने व उसे खाली करने का समय देकर कुछ दिन बाद इसे हटाने की बात कही थी.
लेकिन इसके 15 माह बीत जाने के बाद भी अबतक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है. अतिक्र मण यथावत रहने से स्थानीय लोगों सहित बाहर के उजाड़े गये दुकानदारों में काफी आक्रोश है. मोटिया मजदूर संघ के अध्यक्ष व पूव पार्षद रामचंद्र महथा ने कहा है कि चुनाव से पूर्व बाजार समिति के भीतर के अतिक्र मण को खाली नहीं कराया गया तो चुनाव बाद मुख्य बाजार में जमकर आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बाहरी दुकान जिनके नाम से आवंटित हैं वे पैसेवाले लोग हैं जो उसे भाड़ा पर चलाते हैं. वहीं गरीब कारोबारी दर-दर भटकने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










