एयर एम्बुलेंस को ले सूबे के 10 जिलों में दरभंगा का हवाई अड्डा चयनित

Updated:
विज्ञापन

एयर एम्बुलेंस को ले सूबे के 10 जिलों में दरभंगा का हवाई अड्डा चयनित चुनाव कर्मियों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम बीमार कर्मियों पर खर्चा का वहन करेगी सरकार दरभंगा : चुनाव के मौके पर घायल या गंभीर रूप से बीमार चुनाव कर्मियों को अब बेमौत नहीं मरने दिया जायेगा. सरकार ने ऐसे कर्मियों […]

विज्ञापन

एयर एम्बुलेंस को ले सूबे के 10 जिलों में दरभंगा का हवाई अड्डा चयनित चुनाव कर्मियों के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम बीमार कर्मियों पर खर्चा का वहन करेगी सरकार

दरभंगा : चुनाव के मौके पर घायल या गंभीर रूप से बीमार चुनाव कर्मियों को अब बेमौत नहीं मरने दिया जायेगा. सरकार ने ऐसे कर्मियों के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की है.

जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों को घटनास्थल से पटना और दिल्ली के नामी चिकित्सा संस्थानों में इलाज कराया जायेगा. इसका सभी खर्चा सरकार वहन करेगी.

दरभंगा समेत सूबे के 10 जिलों के हवाई अड्डा को एयर एम्बुलेंस के लिए चयनित किया गया है. कैसे मिलेगी सुविधा चुनाव के दिन ऐसे कर्मियों के चयन के लिए स्थानीय स्तर पर एक कमिटी गठित की गयी है. इस कमेटी में अध्यक्ष सिविल सर्जन, सदस्य एसीएमओ और सीएस की ओर से नामित एक विशेषज्ञ डाक्टर शामिल रहेंगे.

इस कमेटी के निर्णय पर उचित इलाज के लिए चिकित्सा संस्थान का चयन किया जायेगा और इसी आधार पर एयर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगा. कहां से मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा स्थानीय मेडिकल टीम के सलाह पर स्थानीय डीएम पटना के डीएम को एयर एम्बुलेंस भेजने का आग्रह करेंगे.

पटना में तैनात यह एम्बुलेंस संबंधित जिला में पहुंचेगी और मरीज को एयर एम्बुलेंस पर लादकर पटना या दिल्ली रवाना हो जायेगा. एयर एम्बुलेस पटना में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. चयनित हवाई अड्डा एयर एम्बुलेंस के लिए

दरभंगा, गया, पूर्णिया, पटना, भागलपुर, सहरसा, बीरपुर(सुपौल), किशनगंज, मधुबनी, बाल्मिकीनगर(बगहा) और छपरा के हवाई अड्डा शामिल है. नामित चिकित्सा संस्थान विशिष्ट इलाज के लिए पीएमसीएच, आइजीआइएमएस पटना, राजेश्वर अस्पताल, जीवक हर्ट हॉस्पीटल समेत एम्स दिल्ली एवं वहां के अन्य हॉस्पीटलों को शामिल किया गया है.

स्थानीय स्तर पर एम्बुलेंस जिले के स्थानीय स्तर पर भी एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त 1099 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. इसमें वेंटिलेटर, डिफ्रिबिलेटर, इसीजी, ऑक्सीजन आदि जीवन रक्षक मशीनें रहेगी. इसके अलावा 102 एम्बुलेंस भी हमेशा तैनात रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन