शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण दरभंगा : मनीगाछी प्रखंड के नेहरा सहायक थाना क्षेत्र में एक विधवा की पुत्री के साथ पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने यौन शोषण करने वाले आरोपी को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया […]
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
दरभंगा : मनीगाछी प्रखंड के नेहरा सहायक थाना क्षेत्र में एक विधवा की पुत्री के साथ पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है.
ग्रामीणों ने यौन शोषण करने वाले आरोपी को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार नेहरा सहायक थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सलाउद्दीन के पुत्र शमशाद ने गांव की ही एक विधवा की बीस वर्षीय पुत्री के साथ पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था.
बार बार शादी करने का दबाव बनाने पर वह बहाना बनाता रहा. इसी बीच 28 सितंबर को ग्रामीणों ने विधवा की पुत्री साथ जबरदस्ती करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. स्थानीय स्तर पर पंचायत हुई और पंचों ने शादी करने का फैसला सुनाया. लड़के और उसके परिवार वालों ने फैसला मानने से इंकार कर दिया.
इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सहायक थाना अध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विधवा के द्वार दियेे गये आवेदन के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










