गला रेतकर विकलांग युवक की हत्या
गला रेतकर विकलांग युवक की हत्या\\\\टं३३ी१त्र/रफोटो : 34परिचय : घटना स्थल पर जमा भीड़ एवं पुलिस बहेड़ी : थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव में मंगलवार की रात चालीस वर्षीय विकलांग की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. […]
गला रेतकर विकलांग युवक की हत्या\\\\टं३३ी१त्र/रफोटो : 34परिचय : घटना स्थल पर जमा भीड़ एवं पुलिस बहेड़ी : थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव में मंगलवार की रात चालीस वर्षीय विकलांग की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. वैसे पुलिसिया छानबीन के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल पायेगा. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरच्च्चा गांव के विकलांग विजय सिंह की गला रेत कर हत्या मंगलवार की रात कर दी गयी. वह अपने घर पर ही रहकर ही छोटा मोटा कारोबार करता था. उसकी शादी अभी तक नही हुई थी. उसके बड़े भाई सुबोध सिंह के घर से खाना मिलता था. रात में खाना खाकर वह सो गया. बुधवार की सुबह चाय लेकर पहुंचा उसका भतीजा मनीष तो ग्रील खुला देख वह स्तब्ध रह गया. अंदर घुसा तो विजय लहूलुहान अपने बिछावन पर पड़ा हुआ था. चाचा की हालत देख वह चित्कार मारकर रोने लगा. उसकी आवाज सुन कर आस पास के लोग भाड़ी संख्या में जाम हो गये. स्थानीय मुखिया सुभाष सिंह की सूचना पर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के नेतृत्व में दलबल के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. मृतक के गर्दन पर जख्म के निशान को देख कर कमरे का मुआयना किया लेकिन उसकी हत्या में प्रयुक्त चाकू या अन्य धारदार हथियार उस घर में बरामद नही हुआ. पुलिस ने पंचनामा बना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. थानाघ्यक्ष के अनुसार मृतक के बड़े भाई सुबोध सिंह के बयान पर अज्ञात के विरुद्घ काण्ड अंकित किया जा रहा है. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अंजनी कुमार ने कहा कि शीघ्र ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










