10,000 नियोजित शिक्षकों के वेतन पर लगा ग्रहण

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : जिले के दस हजार नियोजित शिक्षकों के वेतन पर ग्रहण लगा हुआ है. आगामी दुर्गा पूजा के पूर्व इनके जुलाई माह से वेतन मिलेगा, यह कहना मुश्किल है. विभागीय आदेश से इन शिक्षकों को 1 जुलाई 15 से वेतनमान मिलना है. इसके पूर्व इनके नियुक्ति तिथि के आधार पर वेतन निर्धारण होगा. वेतन […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिले के दस हजार नियोजित शिक्षकों के वेतन पर ग्रहण लगा हुआ है. आगामी दुर्गा पूजा के पूर्व इनके जुलाई माह से वेतन मिलेगा, यह कहना मुश्किल है.

विभागीय आदेश से इन शिक्षकों को 1 जुलाई 15 से वेतनमान मिलना है. इसके पूर्व इनके नियुक्ति तिथि के आधार पर वेतन निर्धारण होगा.

वेतन निर्धारण के लिए विभागीय दिशा निर्देश प्रखंड शिक्षा अधिकारियों तक पहुंची है, किंतु इस निर्देश को जब तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक समझेंगे नहीं तब तक इसपर आगे की कार्रवाई संभव नहीं है.

इस मामले में सबसे बड़ी बिडम्बना यह है कि विभाग जिस सीडी की बात कर रही है वह सीडी जबतक विद्यालय प्रधन के पास पहुंचेगी तब ही पता चल पायेगा कि किस शिक्षक को कितना वेतन मिलेगा.
वर्तमान में स्थिति यही है कि सभी बीइओ को 15 पृष्ठों का प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है. जिसमें उदाहरण के साथ प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित कोटि के शिक्षकों का वेतन दर्शाया गया है, किंतु जब विद्यालय में योगदान के आधार पर वेतन निर्धारण होगा, तब सभी शिक्षकों के वेतन की स्थिति भिन्न-भिन्न होगी. ऐसे में इस संबंध में स्थिति उधेड़बुन वाली देखी जा रही है.
हालांकि विभाग ने वेतन मद का आवंटन की व्यवस्था करते हुए दुर्गा पूजा से पूर्व हर हाल में नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण करते हुए वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है, किंतु चुनाव प्रशिक्षण आदि कार्य के व्यस्तता के कारण जिस प्रकार प्रखंड एवं जिला कार्यालय की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में इसपर ध्यान किसी का नहीं है.
वहीं विद्यालयों केा अबतक इस संबंध में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं है. जबकि दूसरी ओर शिक्षकों में नये वेतन को लेकर काफी व्यग्रता देखी जा रही है. उनका कहना है कि अभी से ही इसपर आगे की कार्रवाई नहीं हुई तो दुर्गा पूजा की बात तो दूर, दीपावली व छठ पर्व के पूर्व वेतन मिल जाये तो बड़ी बात होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन